Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-तिर्थगढ़, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) तिलकराम बघेल बता रहें हैं कि उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या थी, वहाँ के लोगों ने दुर से पानी लाकर पी रहें थे, कई बार उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थें| तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपंप बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें| संपर्क@930706372, GT
Posted on: May 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT TILAKRAM BAGHEL WATER
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् रोड बन गया...
ग्राम-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सरपंच बुरसुराम मंडावी बता रहे है कि उनके पंचायत में रोड नहीं है पूरा गड्डा खोद दिए थे| इसलिए कलेपाल पंचायत जाने के लिए रोड नहीं थे| इसकी शिकायत कई बार उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए लेकिन कोई सुनाई नही हुआ, तो ये साथी अपना सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क7722954921.(175142) GT
Posted on: May 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BURSURAM MANDAVI CG IMPACT
हमारे पारे का हैण्डपम्प ख़राब है, झिरिया का पानी पीकर बीमार होते है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है
कोशुमगुडा पारा, ग्राम-ककनार, पंचायत-ककनार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से पूर्णिमा साहू के साथ गाँव के साथ खुशराम कश्यप बता रहे है कि उनके पारे का हैण्डपम्प ख़राब हो गया है इसलिए वे लोग झिरिया का पानी पीते है उसको पीने से सर्दी खांसी होता है | हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए सरपंच के पास शिकायत भी किये थे लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9479015366, CEO@8889251366.
Posted on: May 17, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR HANDPUMP KHUSHRAM KASHYAP LOHANDIGUDA WATER
भूमि पट्टा में नाम सुधरवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके हैं, सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं कि पटवारी द्वारा उनकी भूमि पट्टा में गलत नाम लिख दिया गया है| जिसके सुधार के लिये वे कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. तहसीलदार@8319434665, पटवारी@9644253913. (180785)
Posted on: May 16, 2021. Tags: MP PROBLEM REWA SITARAM KORI
पहली बार चुनाव जीतकर सरपंच बना हूँ, अपने गाँव का विकास करना चाहता हूँ, सभी सहयोग करें...
ग्राम पंचायत-पथरनीउडवा, जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से बुधराम कश्यप बता रहे हैं कि वे पहली बार गाँव के सरपंच बने हैं इन्हें समाज सेवा करना बहुत अच्छा लगता है अपने कार्यकाल में सारे विकास के योजना लायेंगे जैसे स्कूल, सड़क, आवास, पेंशन, राशन, अस्पताल, पुलिया, हैंडपंप,नलजल आदि विकास लाने की सोच है इन्हें कई वर्षों से इन्तजार था कि कब सरपंच बने और अपने गाँव का विकास करें इसी लिए सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को बोल रहें है कि सभी कोई इन्हें सहयोग करें ताकि अपने गाँव का विकास कर सके:संपर्क नंबर@8349097393(169839) CS
