बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार जनरल नालेज बता रहे है:
1.देश के वीरो को दिया जाने वाला वीरता पुरष्कार परम वीर चक्र यह वीरता का सबसे बड़ा पुरष्कार है,यह सम्मान उन वीर सिपाहीयों को दिया जाता है जिन्होंने जल थल एवं वायु में देश के दुश्मनों के खिलाफ अपने साथी को बचाने के में बहादुरी का परिचय दिया है |
2.महावीर चक्र वीरता के लिए मिलने वाला ये दूसरा बड़ा सम्मान है, थल समुद्र हवा में दुश्मन का सामना करने में दिखाई वीरता के लिए पुरष्कार दिया जाता है |
3.वीर चक्र दुश्मन से वीरता से लड़ने का यह तीसरा अवार्ड है ,दुश्मन को परस्त करने के लिए बनाये वियान में दिखाई वीरता के लिए यह अवार्ड दिया जाता है |
4.अशोक चक्र थल,जल ,वायु में सेवारत रहते हुए दुश्मन के किलाफ साहसी से देश के लिए कार्य के लिए यह अवार्ड दिया जाता है |
5.कृति चक्र यह चक्र पहले अशोक चक्र कहलाता था इसे वायु सेना के पहले प्राप्त करते थे|यु ऐ डी क्रूज जिनों ने दुश्मन कैद में रहकर सारा जुल्म चाहे पर अपना सर नहीं झुकाया |
6.शौर्य चक्र यह भी वीरता के लिए दिया जाने वाला पदक है ,असल में कृति और शौर्य चक्र भी अशोक चक्र के दो अन्य वर्ग है 1967 के बाद इन्हें नया नाम दिया गया है |
Posted on: Feb 21, 2021. Tags: BADWANI EDUCATION MP SURESH KUMAR
पानी की समस्या है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम-कमल कसा, पंचायत-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुरेश बता रहे हैं कि उन्हें पानी की समस्या है घर के आसपास हैण्डपंप नहीं लगा है, जो नल लगा है उससे पानी नहीं आता है, लगभग 7 परिवार इस समस्या से परेशान हैं, इस समस्या को लेकर उन्होंने नगर पंचायत में शिकायत किया है लेकिन कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7647988917. (168477) (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: GADCHIROLI MH PROBLEM SONG SURESH VICTIMS REGISTER WATER
धान खरीदी कर और लोन देकर किसानो की मदद करते हैं...
ग्राम-रोडराज, पोस्ट-भामरागढ़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सरजूकुट पुंगाटी बता रहे हैं, नासिक बैंक में उनका कार्यालय हैं, वे धान खरीदी करते हैं इस वर्ष धान की कीमत 1470 रुपये क्विंटल है, इसके साथ बोनस देते हैं जो 700 रुपये है, वे लोन देने का भी काम करते हैं, जो किसान खेती लिये साधन लेना चाहते हैं, सभी के लिये अलग अलग नियम है, जानकारी पाने के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@94043976090. (AR)
Posted on: Jul 10, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SONG STORY SURESH SONWANI VICTIMS REGISTER
नेत्रहीन हूँ, पेंशन नहीं मिल रहा है, बिना मदद के बार बार कार्यालय नहीं जा पाता हूँ...
ग्राम-जामपानी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार गोंड बता रहे हैं, वे नेत्रहीन हैं, उनका पेंशन नहीं आया है, 14 मई 2020 को वे पेंशन के लिये गये थे उस समय पेंशन नहीं आया है बोलकर वापस कर दिया गया था, वे पिछली बार 27 जून 2019 को गये थे, तब से उनको पेंशन नहीं मिल रहा है, वे नेत्रहीन हैं जिसके कारण बिना मदद के कार्यलय तक नहीं जा पाते हैं इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7879461883. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: CG KORIYA PENSION PROBLEM SONG SURESH KUMAR GOND VICTIMS REGISTER
बुवाई से पहले बीजा पूजा करने की परंपरा आदिवासी समुदाय में...
भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सुरेश सोनवानी आदिवासी समाज के परंपरा के विषय पर रामदास मरावी से चर्चा कर रहे हैं, रामदास बता रहे हैं, बीज बोने से पहले उनके समाज में पूजा करने की प्रथा है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाती है, इस कार्यक्रम को वे बीजा पूजा के नाम से जानते हैं, इसमे केवल परिवार के सदस्य शामिल होते हैं, दूसरा परिवार शामिल नहीं हो सकता है, अभी बीजा करने का समय चल रहा है, इसके बाद ही बीज बुवाई का काम होगा| साल में एक बार इसे किया जाता है| (AR)
