हमारे गांव में नेटवर्क कि बहुत समस्या है, 4-5 किलोमीटर दुर आना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

ग्राम पंचायत-मिचनार, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समीर यादव बता रहे हैं, उनके गांव में नेटवर्क की समस्या है, उनके गांव से 4-5 किलोमीटर दुर आना पड़ता है, बात करने के लिए| इसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक नही लगा है| इसलिए सजिनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गयें नंबरों पर बात कर के नेटवर्क लगवाने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@9458956694, संपर्क नंबर@7388813869.

Posted on: Jul 22, 2021. Tags: CG LOHANDIGUDA NETAWARK PROBLEM SAMIR YADAV

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-सागवाही, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सरोज एक्का पति आन्दन एक्का बता रहे हैं, 2005 सलवा जुडूम के समय वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर जयनगर शिविर जिला-बीजापुर में घर बना कर रह रहे है, आने के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिली है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587408664.

Posted on: Jul 21, 2021. Tags: 2005 AANDAN EKKA BIJAPUR CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM SAROJ EKKA VICTIMS REGISTER

एक रुत आये एक रूत जाए....गीत-

राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
एक रुत आये एक रूत जाए-
मोसम बदले ना बदले ना शरीर-
कब तक सूखे पर्वत आँखे बरस गयी-
बादल तो ना बरसा आँखे बरस गयी-
एक रुत आये एक रूत जाए...

Posted on: Jul 21, 2021. Tags: CG GANDHARV RAJNANDGAON SONG VIRENDRA

पीड़ितों का रजिस्टर : 2001 में सलवा जुडूम के कारण गांव छोड़कर आयें...

ग्राम पंचायत-पालनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से उमेश पांडे पिता लक्षमण पांडे बता रहे हैं 2001 में सलवा जुडूम के समय गांव में बहुत परेशानी हो रही थी| इसलिए अपना गांव छोड़कर वे लोग अपना गांव छोड़कर जेल्वाडा में आकर रह रहे हैं, और उन्हें पुलिस कि नौकरी भी मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479148006.

Posted on: Jul 20, 2021. Tags: 2001 BIJAPUR CG DISPLACED LAXMAN PANDE MAOIST VICTIM UMESH PANDE VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...

ग्राम पंचायत-गोलापल्ली, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडवी राजू बता रहे हैं, सलवा जुडूम से पहले उनके पिता जी को जंगल में ले जाकर मीटिंग करते थे| उनके परिवार में 7 लोग का बीमारी से मृत्यु हो गया| उनके मृत्यु होने के कारण वे लोग अपना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म में चले गयें| फिर उन्हें नक्सलियों ने उनको मारने कि धमकी दियें| डर से वे लोग अपना गांव छोड़कर आंध्रप्रदेश में आकर रह रहे है, और अपना खेती बाड़ी कर रहे हैं|

Posted on: Jul 18, 2021. Tags: CG DISPLACED MANDAVI RAJU MAOIST VICTIM SUKAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »