स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं | देशी अंकुरित चना 100 ग्राम और देशी गुड़ 50 ग्राम लेकर, सुबह शाम नास्ते में सेवन करने से खून की कमी दूर हो सकती है| जो व्यक्ति शुगर बीमारी से पीड़ित हैं| गुड़ का प्रयोग न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

उड़ी हवा, हवा के संग, गया गया जहां के पार...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
उड़ी हवा, हवा के संग-
गया गया जहां के पार-
चार कंधो में अर्थी चली हो उसमे सवार-
चार मन काठ का घोडा सजा तैयार-
उड़ी हवा, हवा के संग गया जहां के पार...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

बेटी लाल जोड़ा पहनकर जा रही ससुराल...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
बेटी लाल जोड़ा पहनकर जा रही ससुराल-
हांथ में हल्दी पाँव में कुमकुम माहुर-
होंठो से टपक रही लार-
गाल गुलाबी होंठ शराबी, करके सोला सिंगार-
छनक रही है पायल उसकी-
मंगलसूत्र गले में हार...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

हनदर वईये गेउरा गरये, हनादा बुजी बोजी बईये, जिबुगार बने...हल्बी गीत-

ग्राम-बड़ेगोदल, पंचायत-काकड़ वाडा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गुदरू पटेल एक हल्वी गीत सुना रहे हैं :
हनदर वईये गेउरा गरये-
हनादा बुजी बोजी बईये, जिबुगार बने-
बरनई मंगते सेलसालर गरे-
सरहन दरे-
ये लियो तोपे गंहटी तिलों बाई गेलुगा...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG

जब बेटी थी छोटी, गोद थी उसकी चार पाई...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
जब बेटी थी छोटी, गोद थी उसकी चार पाई-
धीरे-धीरे बड़ी बढ़ने लगी-
जोड़ने लगे नित माता पिता पाई-पाई-
हुई 18 जब पार, दूर से देखने सगा आई-
देख लड़की की पसंद, ठोक बजाकर पूछा ताछा-
लड़के झुका अपना नजर, कुछा जवाब दिया...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »