स्वास्थ्य स्वर :गर्मी से बचने का घरेलू उपचार...

प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी गर्मी से बचने का घरेलू उपचार बता रहे हैं: तीखुर बंधा हुआ- 2 चमच, मिश्री- 4 चमच, पानी- 1 गिलास, पुदीन हरा की पति- 1 चमच, दाल चीनी- 1 चमच| इन सबको पीस कर चूरन बना ले, और एक गिलास पानी में सरबत बन ले| इसको पीने से गर्मी में आराम लगता है| परहेज- लाल मिर्च, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399

Posted on: May 25, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार..

प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं: गेंदा के पीले फूल की 7-8 पतियों मुंह में रख कर दिन में दो तीन बार 5 मिनट तक चबाये| पेट को साफ़ रखे| चार पांच दिन इसका प्रयोग करे| 3 दिन तक 1 कप दूध में कैस्ट्रॉल का तेल मिला कर सुबह शाम पीये| परहेज- लाल मिर्च, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें | हल्का भोजन का प्रयोग करे | अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399

Posted on: May 25, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बीपी(उच्च रक्त चाप) को कण्ट्रोल करने का घरेलू उपचार..

प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी बीपी(उच्च रक्त चाप) को कण्ट्रोल करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं: लहसुन- 2 नंग, शहद 2 चमच| लहसुन को छोटे छोटे टुकड़े काट कर, कांच की कटोरी में शहद के साथ मिला दे और 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दे | इसको दिन में 2 बार लेने से बीपी कण्ट्रोल होता है| परहेज- लाल मिर्च, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें | मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें | जानकारी के लिए संपर्क करे वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399

Posted on: May 25, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सुखी तो गये नदी ढोढी रे सुखी गये फुलवार नही मिलय कंचा पान्हर...कविता

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहा है:
एदे होरी हो धूमा-धूमा करे घाम-
अकाबक छूटाथे परान हा-
सुखी तो गये नदी ढोढी रे-
सुखी गये फुलवार नही मिलय कंचा पान्हर...

Posted on: May 25, 2019. Tags: CG KAILASHSINGH POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

10 घर के लोगों को लगभग 40 साल से पीने के पानी का बहुत समस्या है, अधिकारी सुनते नही कृपया मदद करें

बिलईडांड, पंचायत-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से शिवमंगल, समार सिंह, रामप्रसाद, बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में 10 घर के लोगों को लगभग 40 साल से पीने के पानी का बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है| अभी वे नाला से पानी पी रहे हैं, इसके शिकायत वे सम्बंधित अधिकारियों को कई बार दिए हैं, पर आज तक कोई सुनवाई नही हुआ| उनका कहना है, नया हैंडपंप लाग जाए तो मदद होगी| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर बात करके इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सरपंच@7247298100, सचिव@8959300221, कलेक्टर@07752223644, S.D.M.@9953924884, C.E.O.@7693915855, P.H.E.@9425255065, संपर्क नम्बर@9399103258.

Posted on: May 25, 2019. Tags: BILASPUR CG MARVAHI PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATTER

« View Newer Reports

View Older Reports »