आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: वैद्य के गुण और कर्त्तव्य

डा. एच.डी गांधी दोहे के माध्यम से वैद्यों के गुणों और कर्तव्यों के बारे में बता रहें है....
वैद्य रोगिया, परस्पर अन्यो आश्रित संग ।
परिचित होते ही बने हर पारिवारिक अंग ।।
हर पारिवारिक अंग वैद्य की जिम्मेदारी ।
औषधि देवे अल्प फ़ायदा होवे भारी ।।
नाडी देखे ध्यान से करे निदान अचूक ।
चाहे रोगी रंक हो या धरती का भूप ।।
या धरती का भूप भेद न मन में लावे ।
पथ्यापथ्य, सुझाव उचित अनुपात बतावे ।।
विद्या में पारंगत निपुण शास्त्रों के ज्ञाता ।
ईर्ष्या, द्वेष, प्रमाद, निकट न जिसके आता ।।
लोभ मोह से मुक्त सदा रोगी हित चाहे ।
हंसमुख सरल स्वभाव काम सबके ही आवे ।।
चाहे दिन या रात समय असमय न देखे ।
देय सांत्वना पूर्ण हरे परिजन की पीड़ा ।
रोग करे निर्मूल मिटा शंका का कीड़ा ।।
राज्यश्रय से दूर स्वयं का नीड़ बनावे ।
अपने गुरु को छोड़ किसी से न भय खावे ।।
उचित समय पर खोद जड़ी बूटी घर लावे ।
शास्त्र नियम अनुसार औषधि स्वयं बनावे ।।
अहंकार से दूर वैद्य न हो बडबोला ।
हरदम राखे संग जड़ी बूटी का झोला ।।
सादा भोजन करे नियम संयम सब पाले ।
गुरु चरणों से ध्यान कभी न पल भर टाले ।।
मिले सहज सम्मान और यश कीर्ति पावे ।
मातृभूमि का मान चहूँ दिशा में फैलावे ।।

Posted on: Oct 18, 2013. Tags: Dr HD Gandhi

Please get yourself checked for Sickle cell Anaemia before your marriage...

Dr HD Gandhi from Raipur Chhattisgarh is telling us about symptoms of Sickle cell Anaemia which is a genetic disease. He suggests to get oneself checked before marriage. If you are a carrier of Sickle cell Anaemia you should not get married to another Sickle cell Anaemia carrier. He says Allopathy does not have good medicines for Sickle cell Anaemia and one should try traditional herbal medicines. He also tells about precautions. Dr Gandhi is at 07879751110

Posted on: Oct 16, 2013. Tags: Dr HD Gandhi

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: बवासीर का प्राथमिक उपचार

Dr HD Gandhi from Raipur Chhattisgarh is telling about medicinal value of some household food items which can help in curing the problem of piles. For more Dr Gandhi can be reached at 09424631467

Posted on: Sep 23, 2013. Tags: Dr HD Gandhi

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठिया वात के प्राथमिक घरेलू उपचार

डा एच डी गाँधी जी का है वह गठिया वात का इलाज बता रहें है ,निर्गुन्डी के पत्ते का रस और मेथी का चूर्ण खाने से लाभ होता है,दूध के साथ सोठ दिन में दो बार लेने से लाभ होता है ,निर्गुन्डी के तेल के मालिश से भी लाभ होता है .लहसुन की दो तिन कलिया गुटकने से लाभ होता है .गवार पाठा का कोमल गुदा खाने से भी लाभ होता है,अधिक जानकारी के लिए डा. गाँधी से 7879751110 पर सम्पर्क किया जा सकता है .

Posted on: Sep 16, 2013. Tags: Dr HD Gandhi

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : कमर दर्द के प्राथमिक घरेलू उपचार

यह संदेश डा.गाँधी का है ,वह कमर दर्द के उपचार हेतु घरेलु आयुर्वेदिक नुस्खो के बारे में बता रहें है,वह बता रहे है की सोठ का चूर्ण दिन में दो बार ५-५ ग्राम गुनगुने पानी से सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है,सोठ, सौफ और अजवाईन का चूर्ण लेने से लाभ होता है,अस्वगंधा, सोठ मिश्री के चूर्ण को दिन में तीन बार लेने से लाभ होता है,अधिक जानकारी के लिए डा. गाँधी से 07879751110 पर संपर्क किया जा सकता है

Posted on: Sep 12, 2013. Tags: Dr HD Gandhi

« View Newer Reports

View Older Reports »