घर - घर में लोग बीमार है, जांच कराने और दवा दिलाने के लिये मदद करें...

ग्राम-पड़रिया, जिला-मंडला, मध्यप्रदेश से अमर सिंह मरावी बता रहे हैं कि गाँव में हर घर में लोग बीमार हैं, दवाइयों के लिये जाते हैं तो दुकाने बंद रहती है| उनका कहना है लोगो को दवा वितरण किया जाये और जाँच कराया जाये, जिससे लोग बीमारी से बच सकें| संपर्क नंबर@9407038240. (187842)

Posted on: May 18, 2021. Tags: AMAR SINGH MARAVI HEALTH MANDLA MP PROBLEM

Impact : हैण्डपंप से लाल पानी निकल रहा था, पाईप लगने के बाद साफ पानी मिलने लगा है...

ग्राम-मामडपाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलीराम नेताम बता रहे हैं | गांव के वार्ड क्रमांक 4 में पानी की समस्या थी| हैण्डपंप से लाल पानी निकल रहा था| जिस समस्या को उन्होंने 18 अप्रैल 2019 को सीजीनेट के रिकॉर्ड किया था |जिसके 2 सप्ताह के बाद हैण्डपंप में पाईप लगा दिया गया है | जिससे साफ पानी निकल रहा है| और लोग पानी का उपयोग कर पा रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की, सभी को धन्यवाद दे रहे हैं : बलीराम नेताम@7587183559.

Posted on: May 18, 2021. Tags: BALIRAM NETAM BASTAR CG DARBHA HANDPUMP IMPACT

पारा में हैण्डपंप ख़राब है आवेदन करने पर काम नहीं होता है...

ग्राम-कोटवार पारा, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चैतूराम पोयाम बता रहे हैं उनके पारा में हैण्डपंप ख़राब हो गया है, पारा में 3 हैण्डपंप है, लोग झरना का पानी उपयोग करते हैं, पारा में 29 माकान है, इसके लिये ग्राम सभा में आवेदन दिया गया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9406109008, सरपंच@9407669883. संपर्क नंबर@9399084081.

Posted on: May 18, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG CHAITURAM POYAM DARBHA GUHAR HANDPUMP WATER

Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-तिर्थगढ़, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) तिलकराम बघेल बता रहें हैं कि उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या थी, वहाँ के लोगों ने दुर से पानी लाकर पी रहें थे, कई बार उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थें| तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपंप बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें| संपर्क@930706372, GT

Posted on: May 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT TILAKRAM BAGHEL WATER

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् रोड बन गया...

ग्राम-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से सरपंच बुरसुराम मंडावी बता रहे है कि उनके पंचायत में रोड नहीं है पूरा गड्डा खोद दिए थे| इसलिए कलेपाल पंचायत जाने के लिए रोड नहीं थे| इसकी शिकायत कई बार उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए लेकिन कोई सुनाई नही हुआ, तो ये साथी अपना सन्देश सीजीनेट में रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क7722954921.(175142) GT

Posted on: May 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BURSURAM MANDAVI CG IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »