सीता मांग रही वरदान मंदिर में खड़े खड़े...भजन-
ग्राम-धनहा, जिला-सीधी, मध्यप्रदेश से पूजा कुसवाहा एक भजन सुना रही हैं, जिसके बोल हैं, ” सीता मांग रही वरदान मंदिर में खड़े खड़े ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Dec 09, 2021. Tags: MP PUJA KUMARI SIDHI SONG
नाडेप कम्पोस्ट बनाने की जानकारी-
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, राउत, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पुष्पेन्द्र साहू बता रहे हैं गौठान में गोबर का किस प्रकार के खाद बना सकते हैं, कचरा के थुरु नाडेप कम्पोस्ट आराम से भर सकते हैं| नाडेप कम्पोस्ट कैसे बनायें इसके लिए गड्ढों का निर्माण करना, उनको भरना व इसकी पूरी वैज्ञानिक विधि के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। इसकी पूरी जानकारी के लिए| संपर्क नंबर@9826688085.
Posted on: Dec 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG INFORMATION KORNGALI PUSHPENDRA SAHU
पीड़ितों का रजिस्टर :नारायणपुर मिस्त्री काम करने के लिए गया था फिर वहां से वापस आए तो नक्सलियों ने
रतन वर्धन, ग्राम-कुतुल, पंचायत-बाकुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, नारायणपुर मिस्त्री काम करने के लिए गया था फिर वहां से वापस आए तो नक्सलियों ने उनको पुलिस का काम करता है करके बोल कर अपने गांव से भगा दिए अभी वर्तमान में शांति नगर नारायणपुर में घर बनाकर रह रहे हैं, और अपना मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं और सरकार के तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9329763641.
Posted on: Dec 08, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RATAN WARDHAN VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2004 में सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...
ग्राम पंचायत-पदेडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) रामस्वद पिता लक्कू बता रहे हैं वर्तमान में बीजापुर सिविर नया पारा में 2004 में आये हैं, सलवा जुडूम के समय गांव में बहुत मार पिट हो रहा था इसलिए भाग के आए| गांव में कुछ गाय बकरी रहने से सलवा झुलुम वाले जाते थे, जाने के बाद परेशान करते थे| और दुश्मन को मार देते थे| और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग नही मिला है| अभी जहाँ पर रह रहे हैं वहां सीसी रोड भी नही बना है, बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7648045002.
Posted on: Dec 08, 2021. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM RAMSWAD LAKKU VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली संगठन में काम करते थे, पुलिस जेल ले गयी...
ग्राम पंचायत-तोयनार, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रूपसाय सलाम बता रहे हैं 8 साल पहले वे नक्सली संगठन में काम करते थे| वे अपने काम से नारायणपुर आये फिर उन्हें पुलिस वालों ने पकड़ कर जेल कर दिया| पुलिस ने गांव जाने से मना किया व नारायणपुर में ही रहने को कहा| वे वर्तमान में शांतिनगर, नारायणपुर में रह कर बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479208151.
