सरकार के मदद न करने के कारण स्थति न घर का ना घाट का हो गई: प्रथम सरेंडर्ड नक्सली बने सरपंच
प्रथम सरेंडर्ड नक्सली जो की सरपंच चुने गए, ग्राम पंचायत कलेपाल के बुरसुराम मंडावी अपने गाँव से 25 किमी दूर ग्राम पंचायत पखनार, तहसिल- दर्भा , जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ में रहते हैं। कारण है नक्सलियों द्वारा मारे जाने का भय। माओवादियों के जन मिलिशिया के सदस्य रहे बुरसू जी ने 2017 में आत्मसमर्पण किया था। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन्हें घर और नौकरी मिलनी चाहिए थी जिससे ये अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। नौकरी की आशा में उन्होंने 3 साल पुलिस के साथ मुफ़्त में काम किया। वे पुलिसवालों को ग़श्त लगाने में मदद करते थे। लेकिन इतने दिनों के बाद भी कोई लाभ ना मिलने पर वे उनका काम छोड़ कर राजनीति में आ गए और चुनाव जीता। लेकिन माओवादियों के खिलाफ पुलिस की मदद करने के कारण नक्सली उन्हें अपना दुशमन समझते हैं और संभवतः उन्हें मार देंगे। अब न तो वे अपने गाँव जा कर अपने जमीन पे खेती कर सकते हैं और न ही बिना किसी सहायता के मुख्यधारा में सामान्य रूप से अपना जीविकोपार्जन कर सकते हैं। वे कहते हैं उनकी और उनके जैसे ज्यादातर सरेंडर किए लोगों की स्थिति न घर का ना घाट का हो गई है। संपर्क नंबर- 7722954921
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR BURSURAM MANDAVI CG DARBHA KALEPAL MAOIST NAXAL VICTIM REGISTER
हैण्डपंप से आयरन पानी निकलता है, नाले का पानी उपयोग करते हैं...
ग्राम-डोंगरीगुड़ा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम मंडावी बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है| पारा में 4 हैण्डपंप है जिसमे 2 ख़राब है बाकि से ख़राब पानी निकलता है जिसके कारण उसका उपयोग निवासी नहीं करते हैं| निवासी पानी के लिये नाले और खेत का उपयोग करते हैं| पारा में 80 घर है| निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9407669883, सचिव@9406109008, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6261970281.
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: BAMANRAM MANDAVI BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
50 साल से रह रहे हैं, भूमि का पट्टा नहीं बना है, बनवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-दोरदुंग, टुकड़ा पारा, तहसील-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आशुराम मंडावी बता रहे हैं कि वे अपने परिवार के साथ अपने दादा परदादा के ज़माने से गाँव में रह रहे हैं लेकिन उनके जमीन का पट्टा नहीं बना है| वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर संपर्क कर भूमि का पट्टा बनवाने में मदद करें, जिससे भविष्य में भूमि को लेकर समस्या न हो| संपर्क नंबर@8103209029. सचिव@6261330989, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: AASHURAM BASTANAR BASTAR CG LAND MANDAVI PROBLEM
गाँव एक ट्रांसफ़ॉर्मर है और 100 घर है, लाईट की समस्या होती है...
ग्राम-मुनगा, पंचायत-मामड़पाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू मंडावी बता रहे हैं, गाँव में 106 घर है और एक ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है, जिसके कारण लाईट कटते रहता है| इस संबंध में उन्होंने पंचायत में अपनी बात को रखा था लेकिन समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है| बारिश में लाईट सही से नहीं रहता है, लोड सही से नहीं मिल पाता है| राजू मंडावी सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9699325507, CEO@8959393222. राजू मंडावी@7587138178.
Posted on: Oct 22, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM RAJU MANDAVI TRANSFORMER
2020 में गौठान बनना शुरू हुआ, आज तक पूरा नहीं हुआ, कई मजदूरों को पैसा नहीं मिला
किलेपाल नंबर 3, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण कुमार मंडावी गाँव की समस्या से अवगत करा रहे हैं| निवासी रमेश कुमार करमा बता रहे हैं, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना से गौठान स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था, आज तक पूरा नहीं हुआ और उसमे काम करने वाले कई मजदूरों को पैसा नहीं मिला है, इसके लिये सरपंच सचिव के पास आवेदन किये लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268919223. सरपंच@9407947243. (188512)

