Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या हल हो गई सभी को धन्यवाद-

ग्राम-बिलाईडांड, पंचायत-सेमर तरई, तहसील, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद बता रहे हैं| उनके गांव के खेरवारी पारा वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या थी| जिसके लिये उन्होंने सरपंच के पास आवेदन दिया| ग्राम सभा में आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 24 मई 2019 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके 20 दिन बाद उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Jun 19, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मौसम अच्छा रहने पर पर्याप्त उपज मिल जाता है...किसान अजय चंद्राकर-

कोदवा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से अजय कुमार चंद्राकर बता रहे हैं| वे खेती का काम करते हैं| अभी वे खेती की तैयारी में लगे हैं| मौषम का इंतजार कर हैं| खेती में धान, गेंहू, सोयाबीन, अरहर, उड़द उगाते | दस एकड़ में खेती करते हैं| पहले सोयाबीन की बुवाई करते है, उसके बाद धान का बीज लगाते हैं| सब कुछ अच्छा होने पर 7 से 8 क्विंटल तक सोयाबीन का उत्पादन हो जाता है| और मुगफली 20 से 30 बोरी तक उत्पादन हो जाता है| संपर्क नंबर@9131081484.

Posted on: Jun 18, 2019. Tags: AGRICULTURE BEMETARA CG SONG TIRATHRAM SAHU VICTIMS REGISTER

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती...कविता-

ग्राम पंचायत-खजूरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजू पैकरा एक कविता सुना रहे हैं :
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती-
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है-
चढ़ती दीवारों पर सौ सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है-
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना नहीं अखरता है...

Posted on: Jun 18, 2019. Tags: CG POEM SHYAM SAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

नानी खाये पान लाल चूसे आमा खालसा...कविता-

ग्राम पंचायत-खजूरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजू पैकरा, संदीप पैकरा, धानू पैकरा और सुमित एक कविता सुना रहे हैं :
नानी खाये पान लाल चूसे आमा खालसा-
लड़की गाती बुईयाँ गाना-
रखे सरोता सुनते नना-
मनु का सुनो जोहर-
कमल खिले सुंदर हार-

Posted on: Jun 18, 2019. Tags: CG POEM SHYAM SAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

साल भर पहले आवास के लिये आवेदन किया था, आज तक सूची में नाम नहीं आया...मदद की अपील-

ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पंचराम बता रहे हैं| उन्होंने साल भर पहले आवास के लिये आवेदन किया था, लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं आया है| कच्चा माकान होने से बारिश के दिनों में दिक्कत होती है| उनका कहना है, सरकार की योजना का लाभ सबको मिल रहा है, तो हमें भी योजना का लाभ मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर आवास दिलाने में मदद करें : जनपद@9981636561, विधायक@9893637637, संपर्क नंबर@8349163717.

Posted on: Jun 17, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »