स्वास्थ्य स्वर : रक्त संबंधी विकार को दूर करने के लिये घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल रक्त संबंधी विकार को दूर करने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गिलोय, सरीवा, आजीव, चिरायता सभी को 10-10 ग्राम लेकर उबालकर सुबह शाम सेवन करने से रक्त संबंधी विकार में लाभ मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG HEALTH KANAKRAM KAUSHI KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, दमा का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, दमा का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सुबह उठकर 4 गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिये उसके बाद पेट साफ करना चाहिये| सुबह खाली पेट लहसुन का रस आधा चम्मच और मुनगे का रस आधा कप गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिये इससे लाभ हो सकता है| दूसरा एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करना चाहिये| तीसरा तुलसी के 20 पत्ते और 50 ग्राम गुड़, 50 ग्राम अदरक को एक गिलास पानी में डालकर उबालें, जब एक कप बच जाये तब आधा चम्मच नीबू का रस मिलाकर गुनगुना कर पीने से लाभ हो सकता है| सुबह नास्ते में अंकुरित अनाज या फल का सेवन करें, रात्रि में हल्का भोजन करें : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बुखार और दर्द का ईलाज वनों से प्राप्त जड़ी से...
ग्राम-कोसागुडा, पंचायत-नागलगुंडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से पंडो देवा बता रहे हैं वे वैद्य है, अपने इलाके में लोगो के बुखार और शरीर में होने वाले दर्द का उपचार करते हैं, वे वनों से प्राप्त जड़ी से बीमारी का ईलाज करते हैं, इसके बदले में किसी से कुछ मंगाते नहीं हैं, लोग अपनी इच्छा जो देते है वही लेते हैं, ये एक सेवा है जो वे कर रहे हैं, औषधि वे गर्मी के दिनों में वनों से इकट्ठा करते हैं| आज भी पांडो देवा दवा देते हैं : संपर्क नंबर@9424176944.
Posted on: Feb 01, 2020. Tags: CG HEALTH KANHAIYALAL KEWAT SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टीबी बीमारी के लक्षण...
रायपुर (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कर्मा जो दंतेवाड़ा जिले से हैं, वे टीबी बीमारी को लेकर अपने इलाके में काम कर रहे हैं, वे टीबी बीमारी के लक्षण बता रहे हैं जिससे बीमारी के बारे जानकारी लग सकती है, दो हप्ते से ज्यादा खांसी, रात में बुखार आना, कमजोरी लगना आदि इस तरह की कोई लक्षण यदि हो तो इसके लिये हास्पिटल में चेकअप करायें| संबंधित विषय में जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9407668581
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सफ़ेद दाग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सफ़ेद दाग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, बाउची को 100 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें, हल्दी 30 ग्राम, सोंठ 30 ग्राम, नीम की पत्ती 30 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम लें सभी को पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद एक एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार उबले पानी से सेवन करने से लाभ हो सकता है, भोजन में चना, मटर, बैगन, उड़द दाल, सेमी, गुड़, मछली का प्रयोग करें, नमक में सेंधा नमक का उपयोग करें, दूध से बनी चीज का उपयोग न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
