बन्नी ठाडे जमुन जी की तीर...बन्नी गीत-

ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक बन्नी गीत सुना रही हैं:
बन्नी ठाडे जमुन जी की तीर के अपने पापा से अर्जी करये-
मम्मी ऐसे वर ढूढ़ों रधुवीर जिसे गलमाला पड़ये-
बन्नी ठाडे जमुन जी की तीर के अपने चाचा से अर्जी करये-
चाची अइसन वर ढूढां रधुवीर जिसे गलमाला पड़ये-
बन्नी ठाडे जमुन जी की तीर के अपने भईया से अर्जी करये-
भाभी अइसन वर ढूढां रधुवीर जिसे गलमाला पड़ये-
बन्नी ठाडे जमुन जी की तीर के अपने पापा से अर्जी करये...

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP SONG SUKNYA REWA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, त्रिफला, गिलोय, कुटकी, चिरायता, नीम की अंदर की छाल 50 -50 ग्राम और अडूसा 20 ग्राम लें, सभी को पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद एक- एक चम्मच चूर्ण शहद के साथ दिन में दो बार सेवन करें लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजो से बचें| संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बुद्धि का उपयोग नहीं करने से इंसान जो मिलने वाला होता है उसे खो देता है...कहानी

एक समय की बात है जब दिल्ली में सिराजुदौला का शासन हुआ करता था, उनके राज्य में एक ब्राम्हण था जो बहुत गरीब था, उसको भीख मिलती नहीं थी तो एक दिन उसकी पत्नी ने कहा सिराजुदौला के दरबार में जाओ और कहना “जिसको न दे मौला उसको दे सिराजुदौला” ब्राम्हण ऐसा ही किया और जाकर राजा के दरबार में बोलने लगा, ये सुनकर राजा बहुत खुस हुये और उसको पास बुलाकर एक तरबूज दे दिया, तो उसने सोचा राजा सोना चांदी देने के जगह ये क्या दे दिया और उसको रास्ते में एक राही को दे दिया और पूछने पर बताया राजा ने दिया है तो राही डर गया और उस तरबूज को दरबार में लेकर दे दिया, राजा ये देखकर बोला मैंने तो ब्राम्हण को मालामाल करने के लिये तरबूज दिया था लेकिन उसने इसकी कीमत नहीं समझी, वास्तव में तरबूज के अंदर हीरे मोती थे, कहानी का तात्पर्य है इंसान कई बार अपनी बुद्धि का उपयोग नहीं करता और जो मिलने वाला होता है उसे खो देता है|

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

अरे लाली लाली झंडा सुफेद रंग डोरिया...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
अरे लाली लाली झंडा सुफेद रंग डोरिया-
अरे देखत होई है देभौरा की लोर-
कि झंडा के निसनिया-
अरे गाँधी जो आवय झंडा को लहरावय-
अरे देखत होई है देभौरा की लोर-
अरे लाली लाली झंडा सुफेद रंग डोरिया-
अरे देखत होई है देभौरा की लोर...

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

दुल्हिन बर पतरी नहीं बजनिया बर थाली...कहावत-

जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कहावत के माध्यम से संदेस दे रहे हैं जैसे
दुल्हिन बर पतरी नहीं बजनिया बर थाली अर्थात योग्य व्यक्ति को अधिकारों से वंचित कर देना और अयोग्य को अधिकार प्राप्त हो जाना, आज के समय में कुछ ऐसा ही हो रहा है, योग्य व्यक्ति मारे मारे फिर रहे हैं और अयोग्य व्यक्ति चापलूसी करके अच्छे पद पर जा रहे है और योग्यता नहीं होने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे हैं|

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHRAV

« View Newer Reports

View Older Reports »