मेरा एक सवाल...कविता-

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से स्वेता कुमारी एक कविता सुना रही है :
एक चौपाल है वहां पर कुछ लोग बैठे हैं-
तभी गीत की आवाज उमड़ रही है-
चूं चूं,चूं चूं चिड़िया चहकी-
मह मह, मह मह खुशिया महकी-
पर्वत पिता ने लाली खोली-
भारत माता बेटो से बोली...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: CG KABIRDHAM POEM SONG SWETA KUMARI VICTIMS REGISTER

इतय इतय चारो ओर, क्योटी क्योटी करे सीहोर...कविता-

ग्राम-रेवटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अखिलेश कुसवाहा एक कविता सुना रहे हैं:
इतय इतय चारो ओर, क्योटी क्योटी करे सीहोर-
जहां तहां खटकत पास है-
भाजल सो चाहा गावर ग्वालनी के कछू-
डरने डराने से उठाने रोम गात है...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: AKHILESH KUSWAHA BALRAMPUR CG POEM SONG VICTIMS REGISTER

कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...कविता-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे हैं :
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है-
मै न बंधा हूँ देश काल की जंग लगी जंजीर में-
मै न खड़ा हूँ जात पात की ऊँची नीची भीड़ में-
मेरा धर्म न कुछ शब्दो का सिर्फ नाम है-
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...देश भक्ति गीत-

जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, मैं बात वो ही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, बोरिंग लग जाने से समस्या हल हो गयी है-

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| गाँव में पानी की समस्या थी| जिसके लिये एक बोरिंग की आवश्यकता थी| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 14 जून 2019 को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 28 जून 2019 तक गाँव में बोरिंग लग गयी है| जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर(आवेदक)@7646991720. रिपोर्टर(मिथलेश मानिकपुरी)@8964973228 .

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »