9 अगस्त 2018 दिन गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण -

ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि 9 अगस्त 2018, दिन गुरूवार को पेंड्रा से 12 किलोमीटर दूर धनपुर धोभर जगह में देबी चौरा के सामने विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम रखा गया है, जिसमे अपने सामूहिक समस्याओं और उनका निवारण कैसे किया जा सकता है इस पर चर्चा होगी, रात्रि जागरण हेतु गोंडवाना के प्रमुख कलाकार भानु रंगीला द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जिसके लिए वे सभी श्रोताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित कर रहे हैं : संपर्क नम्बर@8085693745.

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: BILASPUR CULTURE PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

रीरी लोयो रीरी लो रिलो, रीरी लोयो रीरी लो रिलो...गोंडी शादी गीत-

पंचायत, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से विश्राम सिंह गावड़े एक गोंडी करसा (कलसा) गीत सुना रहे हैं, जिसे शादी के समय कलस भरते समय गाया जाता है :
रीरी लोयो रीरी लो रिलो, रीरी लोयो रीरी लो रिलो-
कोरसा वंडिंग करसा ओ, नोनी के उरसा वनिंग करसा वोए-
कोरसा वंडिंग करसा ओ, नोनी के उरसा वनिंग करसा वोए-
आसन मीया मंता रो यया , ये यया यतोन मीया मंता रो यया...

Posted on: Aug 03, 2018. Tags: GONDI KANKER SONG VISHRAM SINGH GAWADE

कहाँ कर डांग डोरा कहाँ कर बनसी...डोमकच गीत

ग्राम-डाडकरवा, पोस्ट-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भारत सिंह आयाम एक डोमकच गीत सुना रहे है:
कहाँ कर डांग डोरा कहाँ कर बनसी-
कहाँ जगे लोलो रे लागबो माया फांस-
मै नई ठको लोलो लगाले माया फांस-
प्रतापपुर कर डांग डोरा पेंडारी कर बनसी-
लमाधकी लोलो रे लगबो माया फांस-
कहां कर डांग डोरा काहा कर बंनसी ये...

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: BHARAT SINGH AYAM DOMKACH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हाय हायरे हाय ए गोला हल दुगो पियरी...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय हायरे हाय ए गोला हल दुगो पियरी-
कते ले आवे नरी किलो छोकरी, ए गोला हल दुगो पियरी-
एके ला कहे रेलो बरी दगा देहे हय रे – एगो ला हाल दुगों पियरी-
कते ले जाबे तीनो नारी छोकरी-
हाय हायरे हाय ए गोला हल दुगो पियरी...

Posted on: Aug 01, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA KARMA SONG VICTIMS REGISTER

भूमि सीमांकन के लिए दो बार आदेश जारी कराया, अधिकारी आज कल कहकर बेवकूफ बनाते हैं...

ग्राम+पोस्ट-लांजित, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धरम सिंह आयाम बता रहे हैं, उनके पिता शिव नारायण सिंह के नाम से भूमि सीमांकन कराने के लिए लोक सुराज में 2017 में आवेदन किया था जिस पर पटवारी ने कहा आदेश कराकर लाईये तब सीमांकन होगा, तब 11-05-17 को आदेश कराकर पटवारी को दे दिया, लेकिन अधिकारी आज कल बोलकर घुमाते रहे, पुन : 2018 में आवेदन करने पर अधिकारी फिर से आदेश कराने के लिए बोले, जिस पर 07-03-18 को फिर से आदेश कराकर अधिकारी को दिए, लेकिन अभी भी अधिकारी आज कल कर के काम को टाल दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर मदद करे : पटवारी@9926143047, तहसीलदार@9826193747, सचिव@9669467580. संपर्क नंबर@9977303211.

Posted on: Aug 01, 2018. Tags: DHARAM SINGH AYAM PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »