दीप जला गए रे दीप जला गए रे...गोंडवाना गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
दीप जला गए रे दीप जला गए रे-
गोंडवाना के गढ़ी किला में दीप जला गए रे-
दीप जला गए रे दीप जला गए रे-
कहाँ से आ गए हीरा दादा-
कहाँ से आ गए मोती रे-
गोंडवाना के गढ़ी किला में-
ज्योति जला गए रे-
छत्तीसगढ़ से आ गए हीरा दादा-
नागपुर से आ गए मोती रे-
गोंडवाना के गढ़ी किला में...
Posted on: May 12, 2016. Tags: Kailash Singh Poya SONG VICTIMS REGISTER
We drink water from a pond which is getting dried up fast, Please help...
Kailash Singh Poya is calling from ward no 1 of Devri village in Surajpur district in Chhattisgarh. He says they don’t have any hand pump in their part of village and were fetching water from a pond half a kilometer away. Now with summer the pond is also getting dry and people are digging holes to somehow get some water. Local officers are not helping. You are requested to call CEO@09424166557 to help suffering people. For more Poya@8120443170
Posted on: May 02, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER WATER
जाग-जाग-जाग रे गोंडवाना जाग रे...गोंडवाना गीत
ग्राम पंचायत-भेड़िया, थाना चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छ.ग.) से राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहा हैं :
जाग-जाग-जाग रे गोंडवाना जाग रे-
जागो-जागो-रे गोंडवाना जागो रे – तेरा जन्म सिद्ध अधिकार रे गोंडवाना जाग रे-
जाग जाग जाग रे अब तो तेरा-
जन्म सिद्ध अधिकार रे गोंडवाना जाग रे-
कदम बढ़ा के रुकना मत – सिर उठा के झुकना मत – जागो-जागो-रे गोंडवाना जागो रे...
Posted on: Apr 25, 2016. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER
नहीं तो माने रे,नहीं तो माने रे बड़ादेव नहीं तो माने रे...गोंडवाना देवी गीत
ग्राम-भेड़िया,थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं :
नहीं तो माने रे, नहीं तो माने रे ,बड़ादेव नहीं तो माने रे-
बिन महुआ के फूल बड़ादेव नहीं तो माने रे-
जंगल-जंगल झाड लगे हैं झाड में साजा झाड-
बड़ादेव झाड में साजा झाड, साजा झाड में बड़ादेव विराजे-
सिर्फ एक ही सरदार भैया नहीं ते माने रे-
नहीं तो माने रे,नहीं तो माने रे...
गढ़पर्वत में फूल खिले हैं फूल में महुआ फूल-
भैया फूल में महुआ फूल, फूल चढायो बड़ादेव के-
फूल चढायो बड़ादेव के नहीं तो माने रे-
नहीं तो माने रे, नहीं तो माने रे...
Posted on: Apr 24, 2016. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER
हाथी करे उत्पात, हाथी करे उत्पात...हाथी अत्याचार पर गीत
ग्राम -देवरी,जिला-सूरजपुर,(छ.ग.) से कैलाश सिंह पोया हाथी कैसे अत्याचार कर रहे हैं उसको लेकर गीत सुना रहे हैं :
हाथी करे उत्पात,हाथी करे उत्पात-
घर दुरा सबो ला धसकाए रे हाथी करे परेशान – घर दुरा धसकावे हाथी अन्न धान खावे-
जीव बचावत हमके फुतकी प्राण-
हाथी करे हलकान – जंगली हाथी करे परेशान हाथी करे हलकान-
चार मुजा देखे-देखे महल मुजा – आधा मुजा देथे आधा खाथे कर्मचारी-
हाथी करे उत्पात, हाथी करे उत्पात...
