अरे गलियन-गलियन फिरा थै मुसाफिर...सोहाग गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सावित्री एक गीत सुना रही हैं:
अरे गलियन-गलियन फिरा थै मुसाफिर-
अरे कौन आहिन सिंदूरा ही अनमोल राजा के सोहागबा-
अरे सिंदूरा तै येही ले की आजा हो सजीवनलाल-
अरे जिनके घर नाती तुम्हार रानी के सोहागबा-
अरे सिंदूरा तै येही ले की आजा हो सनेलरा-
अरे जिनके घर बेटा तुम्हार रानी के सोहागबा-
अरे गलियन-गलियन फिरा थै मुसाफिर...

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: MP SAVITRI REWA SONG VICTIMS REGISTER

ग्रीष्म कालीन खेती और उपचार..

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश ग्रीष्म कालीन फसल मुंग और उड़द की खेती के बारे में बता रहे हैं, मार्च महीने के फसल की कटाई के बाद मूंग और उड़द की फसल की बुवाई करनी होती है, एक हेक्टेयर में 30 किलो ग्राम बीज की जरुरत होती है, बोने के लिये कतारों में 20 सेंटीमीटर का फासला रखना चाहिये, बीज खाद को अलग-अलग बोना चाहिये जिससे अंकुरण प्रभावित न हो, 3 से 5 सेंटी मीटर की गहराइ में बीज डालना चाहिये, बीमारी लगने पर दवा का उपयोग करें, मटका खाद का उपयोग करें, दवा का छिडकाव करते समय सावधानी रखे मुह में कपड़ा ढक लें, जानकारी के लिये संपर्क करें: संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

मूंग दाल की खेती...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश मूंग की खेती के बारे में बता रहे हैं, मूंग की खेती हमारे देश में सालो से होती आ रही है, हमारे देश की अधिकांस जनसँख्या शाकाहारी होने के कारण प्रोटीन की पूर्ति के लिये दलों का उपयोग करते थे, मूंग की खेती ग्रीष्म ऋतू में होती है इसके फसल के लिये हल्के नमी वाले मौसम की आवश्यकता होती है, अधिक वर्षा हानिकारक है, पकने के समय वर्षा होने से दाना ख़राब हो जाता है, इसके लिये गोबर खाद का उपयोग करें, खेती कर लाभ लें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क करें: संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER

हांथ पर तिरंगा लिहे शीश पर महिताज हो...गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेनू एक गीत सुना रही हैं:
हांथ पर तिरंगा लिहे शीश पर महिताज हो-
कि भारती मुस्कात आवा सिंह पर सवार हो-
केरला, कश्मीर, त्रिपुरा, असम, राजस्थान हो-
कि भारती को सिर झुकमै पाक हिंदुस्तान हों-
हांथो मा बंदूक लिये सेना के जवान हों-
कि देश के सपूत हमारे, देश को कुर्बान हों...

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: MP RENU REWA SONG VICTIMS REGISTER

नल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती नाला से पानी लाना पड़ता है...

ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से धनीराम सोरी, मंगत दास बघेल और सुदनराम बता रहे हैं सेमा पारा में पानी की समस्या है, पारा में 20 घर है जो पानी की समस्या परेशान हैं, पारा में एक नल है जिससे पानी उपयोग करते हैं पानी की पूर्ति नहीं होने पर नाला का पानी उपयोग करते हैं निवासियों ने अधिकारियों के पास आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / शंकरलाल नेताम@8305136883. सचिव@7724098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.

Posted on: Mar 05, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »