ग्रीष्म कालीन खेती और उपचार..
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश ग्रीष्म कालीन फसल मुंग और उड़द की खेती के बारे में बता रहे हैं, मार्च महीने के फसल की कटाई के बाद मूंग और उड़द की फसल की बुवाई करनी होती है, एक हेक्टेयर में 30 किलो ग्राम बीज की जरुरत होती है, बोने के लिये कतारों में 20 सेंटीमीटर का फासला रखना चाहिये, बीज खाद को अलग-अलग बोना चाहिये जिससे अंकुरण प्रभावित न हो, 3 से 5 सेंटी मीटर की गहराइ में बीज डालना चाहिये, बीमारी लगने पर दवा का उपयोग करें, मटका खाद का उपयोग करें, दवा का छिडकाव करते समय सावधानी रखे मुह में कपड़ा ढक लें, जानकारी के लिये संपर्क करें: संपर्क नंबर@7697448583.
