आधार कार्ड बनवाने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती...
ग्राम पंचायत-तेमरू, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से हुलारूराम बता रहे हैं कि उनके बच्चे राजमेन का आधार कार्ड नहीं बना है उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, आधार कार्ड नहीं होने से बच्चे का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आधार कार्ड बनवाने में मदद करें : सचिव@8224975760, CEO@7247497636, कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर@9691838060.
Posted on: Mar 08, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
प्राकृतिक आपदा और सरकारी आपदा...
प्रकृति आपदा को तो हर किसी को सहना पड़ता है पर सरकारी आपदा को अक्सर गरीबो को झेलना पड़ रहा है, जो न चाहते हुये भी कष्टदायी है एसा नियम कानून बना है जो सब पर लागू होता है पर नेता, मंत्री, धनवान पहुच वाले सरकारी आपदा से वंचित रह जाते हैं, गरीब वर्ग गेहूं में घुन की तरह पिस जाते हैं पर प्रकृति आपदा से कोई नहीं बच पाता, प्रकृति आपदा गरीब और आमिर नहीं देखता, वह सभी पर एक समान बरसता है, सभी को एक सा कष्ट देता है जिसका बचने का कोई उपाय नहीं है इसका एक उपाय प्रकृति के साथ छेड़ छाड़ न करें |
Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
मोर कोमल राम के पाँव पाकर गयी जई है...गीत-
ग्राम-मेहरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीरा देवी एक गीत सुना रही हैं:
मोर कोमल राम के पाँव पकर गयी जई है-
फुले थाली मा जेमना परोसे-
मोरे रामा के रथ बड़ी दूर-
जेमन कैसे अई हैं हो-
मोर कोमल राम के पाँव पाकर गयी जई है-
Posted on: Mar 08, 2020. Tags: MIRA DEVE MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 8th March 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी इस रेडियो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक गीत, संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले संदेसो को शामिल किया गया है, इसमें कुछ लोग समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं, कुछ लोग गीत गा रहे हैं अपनी भाषा में, ईन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Mar 08, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO SONG VICTIMS REGISTER
किस्त का पैसा नहीं मिलने से आवास अधूरा है पैसा दिलाने में मदद करें...
कडचोला पारा, ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनुराम जयपाल बता रहे हैं, उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास आया था जिसका अधूरा निर्माण हुआ है उनका कहना है एक किस्त आया था उसके बाद किस्त का पैसा नहीं आया जिसके कारण आवास का काम पूरा नहीं हो पाया है और आवास अधुरा पड़ा है, उन्होंने कई बार इसके लिये आवेदन दिया, प्रयास किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें जिससे अधूरा आवास पूरा हो सके: संपर्क नंबर@7879300418. CEO@9826520171, 7999663594, सरपंच@6268191613, सचिव@8463022072.
