रंग चुराया देहू से हमने गंध चुराया फूलो से...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
रंग चुराया देहू से हमने गंध चुराया फूलो से-
दिल चुराया नादानों से हमने-
दिल लगाया हर सुंदर से-
फिर भी मन साफ़ न रहा-
मन एक दुष्ट बंदर इधर उधर उछल कूद करता रहा-
फिर भी कहलाता शिकंदर...

Posted on: Mar 09, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेट दर्द का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं हिंगोटा या इंगुवा के फल की गिरी को गुड़ मे मिलाकर मरीज को खिलाकर पानी का सेवन करायें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9336201343.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

कही पियासी चूमन किसने बताई रे...ओड़िया गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक ओडिया गीत सुना रहे हैं:
कही पियासी चूमन किसने बताई रे-
आती चुलंगोला तू जिभु सुन्या होई रे-
घाई जाको मुकुलातू बन्दों ये ते बंधू रे-
आप मोल जुगो झाई, पोरो लागू कंदु रे-
तुजहा कू बिभा येलु साड़ी संखा गेई रे-
हाउ वछि सेही तोके हलू रुकी होई रे...

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मेरे मटमैले आँगन में फुदक रही गौरैया...कविता-

ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या एक कविता सुना रही हैं:
मेरे मटमैले आँगन में फुदक रही गौरैया-
कच्ची मिट्टी की दीवारे घास पात का छाजन-
मैंने अपना नीड़ बनाया, तिनके तिनके चुन चुन-
यहाँ कहां तू आ बैठी हरियाली की रानी-
जी करता है तुझे घूम लूँ ले लूँ मधुर बलैया-
मेरे मटमैले आँगन में फुदक रही गौरैया...

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: ANUPPUR DIVYA MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेशाब में होने वाली जलन का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेशाब में होने वाली जलन का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तिखुर कंद एक चम्मच लेकर एक गिलास पानी में घोलकर उसमे दो चम्मच मिश्री या शक्कर मिला लें और सरबत बनाकर सुबह शाम सेवन करें लाभ हो सकता है, ठण्डी चीजों का सेवन करें, पानी का सेवन करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »