स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, कफ, ज्वर का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सर्दी, जुकाम, कफ, ज्वर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हर्रा 20 ग्राम, बहेरा 20 ग्राम, आंवला 20 ग्राम, पटोल पत्र 20 ग्राम, वासा अडूसा 20 ग्राम, गिलोय 20 ग्राम, कुटकी 20 ग्राम, पिपली मूल 20 ग्राम, लें, सबको साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें, आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार चूर्ण शहद के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता, परहेज ठंडी चीजों से बचें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Mar 15, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मोरे जिन्दगी अकारथ जाये रे ककारा के जान बिना...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीना एक गीत सुना रही हैं:
मोरे जिन्दगी अकारथ जाये रे ककारा के जान बिना-
ऐजी होत भिनसारे सासू सूपा भर गोहूँआ या देत-
ऐजी पिसत दिनये बीता जाई ककरा के जान बिना-
मोरे जिन्दगी अकारथ जाये रे ककारा के जान बिना...
Posted on: Mar 15, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
सुनो साजन हुई लालन घडी सोने की आई है...गीत-
ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक सोहर गीत सुना रही हैं:
सुनो साजन हुई लालन घडी सोने की आई है-
यंहा बिलुई की बेरी है वंहा सासू मचलती है-
मचलती है मचलने दो यंहा की रीत ऐसी है-
सुनो साजन हुई लालन घडी सोने की आई है-
यंहा लड्डू की बेरी है वहां जेठी मचलती है-
मचलती है मचलने दो यंहा की रीत ऐसी है-
सुनो साजन हुई लालन घडी सोने की आई है...
Posted on: Mar 15, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKNYA VICTIMS REGISTER
किसान निधि योजना के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता है...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शंकर प्रसाद कोरी बता रहे हैं कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें वार्षिक अनुदान जो 6000 रुपये मिलती है, उन्हें नहीं मिली है उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना राशि दिलाने में मदद करें: तहसीलदार@9993474875, पटवारी@9200715812, संपर्क नंबर@7566281365.
Posted on: Mar 15, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SHANKAR PRASAD KORI SONG VICTIMS REGISTER
भूमि सीमांकन के लिये पटवारी पैसा लेते है लेकिन काम नहीं करते...
ग्राम-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सागर कोल बता रहे हैं वे अपनी जमीन का सीमांकन कराने के लिये कई बार हल्का पटवारी के पास आवेदन कर चुके है, सीमांकन के लिये पैसा जमा किये है लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिये वे परेशान है और सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार जवा@9993474875. संपर्क नंबर@9316261597.
