जोहर बाबा जोहर, जोहर...गोंडी गीत -
ग्राम-अस्तारा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रामसाय केमरू एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
जोहर बाबा जोहर, जोहर –
जोहर केमादादा जोहर – हदा पोनोरा जोहर बाबा जोहर – अद किसे तो पोल्लो मंता – अद किसे तो पंजड गा मंता – हिल्ले रो जोहर बाबा जोहर – बोल्लो रा पोल्लो, हग्गम के मा दादा केमरा जोहर...
Posted on: Dec 05, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
माड पेको रुमर भैलू...गोंडी गीत -
ग्राम पंचायत-अस्तरा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से तिलकलाल कुलदीप एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
माड पेको रुमर भैलू – नाना पेको रानन भैलू –
बस्तर भूमिका नाना पेको रानन – डोडा डोडा हंदा नारा एटेंग बोटेंग तता ना – अदे अटेंग बोटेंग ते कूसी रे अटना – भानु ते तिन्दा ना भाईलूर...
Posted on: Dec 05, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
राधे का नाम है अनमोल, बन्दे राधे-राधे...भजन गीत -
कन्हारगांव, भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मुकेश कुमार गावडे एक भजन गीत सुना रहे है:
राधे का नाम है अनमोल बन्दे राधे-राधे-
प्रेम से बोलो राधे-राधे सारे बोलो राधे-राधे-
मिलकर बोलो राधे-राधे-
ब्रम्हा जी बोले राधे विष्णु जी बोले राधे-
शंकर की डमरू से आवाज आई राधे-राधे...
Posted on: Dec 01, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
मेरी उम्र 75 साल हो गई लेकिन मुझे वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-तुडपारास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां कन्हैयालाल केवट के साथ में बुदरी बाई है जो बता रही है कि उनकी उम्र 75 साल हो गई है लेकिन उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिलती है उसकी शिकायत उन्होंने सरपंच,सचिव के पास भी की है तो मिलेगा- मिलेगा कहते है लेकिन अभी तक नहीं मिला है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियो से बात कर उनकी वृद्धा पेंशन दिलवाने की मदद करें: सचिव@8120493032, रोजगार सहायक@7587307286,
C.E.O@9669577888. अधिक जानकारी के लिए गाँव में संपर्क@9575187541.
Posted on: Nov 15, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
भवन न होने के कारण 13 साल से मेरे घर में आंगनवाड़ी चलती है, बच्चों को बहुत दिक्कत होती है...
ग्राम-डेगलरास, मरकानारपारा, पंचायत-तुडपारास, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से जयंती नाग बता रही हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी भवन नहीं है जिसके कारण वे 13 वर्ष से अपने घर में आंगनवाड़ी चलाती है इस वजह से काफी दिक्कते आती है बारिश में कीचड़ हो जाता है बच्चो के खेलने के लिए कोई सुविधा नहीं है अभी वर्तमान में 13 बच्चे हैं इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं की गई इसलिए सांथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आंगनवाड़ी भवन का निर्माण हो सके : महिला बालविकास विभाग उषा सिंह@9424270774, CEO@9669577888. भुवनेश्वरी देवी@8889042846.




