कवन गुरु जग ले जगउले कवन मईया जागेला हो...भजन
ग्राम-नरमा, पोस्ट-कृष्णानगर,विकासखंड-रामचन्द्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक भजन सुना रही हैं :
कवन गुरु जगले जगउले कवन मईया जागेला हो राम-
कवन गुरु चर्चा करउले बड़ा नीक लागेला हो राम-
शिव गुरु चर्चा करउले भवानी मईया जागेला हो राम-
शिव गुरु चर्चा करउले बड़ा नीक लागेला हो राम-
कवन दीदी जग ले जगउले मीना दीदी जगे ला हो राम-
कवन गुरु जग ले जगउले कवन मईया जागेला हो...
Posted on: Sep 29, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम, आपका शुभ स्वागतम...स्वागत गीत
ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णानगर धमनी, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से कुमारी मीना यादव एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम आपका शुभ स्वागतम-
आपकी शुभ घड़ी ऐसी वेलकम-वेलकम-वेलकम-
जीवन की खुशियाँ प्यार की लड़ियाँ बनी रहे सदा-
मधु तरानी फूलो की गुंजन गुथी रहे सदा-
कामना है सदा कामना सदा है सदा-
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम आपका शुभ स्वागतम...
Posted on: Sep 29, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
मेरे गाँव से कोई भी शासकीय सेवा में नहीं है, पढ़ाई ख़त्म होने के बाद मैं भी बेरोज़गार ही रहूँगा: डर...
ग्राम-बहरमुड़ा,पोस्ट-चकरभट्ठा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से सौखीलाल यादव बता रहे हैं कि इनका छोटा सा गाँव है और आज तक इनके गाँव में किसी को भी सरकारी नौकरी नहीं मिली है. ये स्वयं तथा पूरे गाँव की युवक-युवतियां बेरोजगारी से ग्रसित हैं | पढाई करने के बाद सब बेरोजगार हो जाते हैं| ये सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि सरकारी सेवा के अवसरों के लिए इनके गाँव में सरकार कोई ऐसा विकास कार्य करवाये ताकि इनके गाँव से बेरोजगारी ख़त्म हो सके और सभी को काम मिल सके, वे कह रहे हैं कि वे एक विद्यार्थी हैं पर उनको अभी से यह चिंता है कि गाँव में और सभी की तरह पढ़ाई ख़त्म करने के बाद वे भी बेरोज़गार होकर इधर-उधर भटकेंगे | सौखीलाल यादव@7999753016.
Posted on: Sep 27, 2017. Tags: SAUKHILAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में 15 घरों में शौचालय नहीं बने है पर हमारा गाँव खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुका है...
ग्राम-भेंड्री, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे हैं कि हमारे गांव में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कई घरो में शौचालय का निर्माण नही हुवा है इसके निरिक्षण के लिए कोई अधिकारी नही आया न ही हितग्राही से कोई जानकारी लिया जाता है इसके लिए इन्होने विधायक, सरपंच, सचिव के पास शिकायत किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही किया गया बिना काम हुए ही ODF हो गया 4 महीने बाद एक साल हो जायेंगे | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में शौचालय बन सके : CEO@8965080888, सचिव@9617079335, सरपंच@8223967201. शिवलाल@9669148629.
Posted on: Sep 25, 2017. Tags: SHIVLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
2011 से 25 को मजदूरी भुगतान नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
ग्राम-भेंड्री जनपद-राजपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल यादव बता रहे हैं कि 2011 में इनके नाम से कुआ पास हुआ था जिसका मजदूरी का भुगतान अभी तक नही किया गया है इसकी शिकायत इन्होने जिला पंचायत उसके बाद जन समस्या शिविर आदि में किया और सरपंच, सचिव को बोल-बोलकर थक गए है | लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ, लगभग 20 से 25 मजदूर काम किये थे | इनके पास लेवर लोग बार-बार आकर मांग रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनका मजदूरी भुगतान मिल सके |सरपंच@8223967201, सचिव@9617079335, CEO@8965080888. शिवलाल यादव@9669148629.
