वनांचल स्वर : खून की कमी दूर करने का घरेलू इलाज-

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज हम सभी को खून की कमी को दूर करने का घरेलु उपचार बता रहे हैं, इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अंजीर का फल तीन नग लेकर उसे बीच से दो तुकडे कर ले और और तीन चम्मच शहद, दोनों को एक गिलास दूध या पानी में डालकर रात को रख दे और सुबह सेवन करें, इसके अलावा तीन चम्मच शहद दूध या पानी में मिलाकर पीयें, उसके बाद एक घंटे तक कुछ ना खाएं, 21 दिन तक सुबह-शाम सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है खाने में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग ना करे, नशा ना करे, संतुलित भोजन का सेवन करें | वैद्य एच.डी. गांधी @9111061399.

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: पीलिया का एक घरेलू उपचार...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी को पीलिया या जॉन्डिस का एक घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे हैं कि -आक़ या मदार या फुहड़ (जिसे अकोना भी कहते है) उसकी दो पत्तियां जो सबसे ऊपर और छोटी रहती है, उसको तोड़ ले और झटक कर उसका दूध निकाल कर पान के पत्ते में रखकर लगातार एक सप्ताह लेने से पीलिया में लाभ मिलता है| ध्यान रहे इसमें परहेज जरुर करे, निम्बू ना खाएं, तली हुई चीजें न ले, गरिष्ट भोजन ना खाएं, हल्का एवं सुपाच्य भोजन ले, नशा ना करे| पपीता अधिक ले, आराम करें, पानी उबला हुआ सेवन करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं-वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: सुगर नाशक चूर्ण बनाने की घरेलू विधि...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी गाँधी सुगर नाशक चूर्ण बनाने की घरेलू विधि बता रहे है: सामग्री गुडमार की सूखी पत्ती 100 ग्राम, नीम की निम्बोली की मिगी 50 ग्राम, जामुन की घुठली की मिगी 50 ग्राम, बेल पत्ती सूखी हुई 50 ग्राम, नीम की सूखी हुई पत्ती 50 ग्राम, इन सब को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेवे तथा सुरक्षित रख लेवे| मात्रा: आधी चम्मच चूर्ण खाली पेट पानी के साथ, दिन में दो बार सेवन करे लाभ मिलेगा. परहेज: मीठी चीजों से बचे एवं जिसमे कार्बोहाइड्रेट ज्यादा हो उसका उपयोग ना करे. किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करे, कम से कम आधा घंटा घूमने जाएं और नियमित दिनचर्या रखें : अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 04, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार -

वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी लोगो को दाद, खाज, खुजली, का घरेलू उपचार बता रहे है, तिल्ली का तेल 100 ग्राम, नारियल का तेल 100 ग्राम, दोनों को मिलकर रख लेवे| उसमे नीम की पत्ती 25 ग्राम, गवार पाटा का गुदा 25 ग्राम और गेंदा का फूल 50 ग्राम, उन सबको साफ कर गर्म हुए तेल में पकावे और जब ये जल जाए तब उसको उतारकर जब वो गुनगुना रहे तब उसमे एक चम्मच हल्दी और दो कपूर की टिकिया 5 ग्राम डालकर मिला लेवे और ठंडा होने को रख देवे और जब वो ठंडा हो जाये तो उसको छानकर कांच के सीसी में सुरक्षित रख लेवे | लगाने की विधि रुई में तेल लेकर जहाँ-जहाँ दाग, खाज, खुजली, एग्जिमा सौराइसिस है वहां सुबह शाम दोनों समय लगावे और उसको कपडे ढक के रख देवे| साबुन का प्रयोग न करें, मुल्तानी मिटटी या काली मिटटी का प्रयोग करें| परहेज मिर्च, मसाले, तेल, खटाई घरिष्ट भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें| खासकर बैगन, चना, मटर, उड़द, मसूर की दाल, सेमी, मछली आदि का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: सफ़ेद दाग ठीक करने की घरेलू क्रीम बनाने की विधि...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी सफ़ेद दाग ठीक करने की लेप बनाने की उपचार विधि बता रहे है: सामग्री-बकुची, बिमची(बवची) ३ ग्राम, हल्दी ३ ग्राम, सोठ ३ ग्राम, गाय का मक्खन ३० ग्राम, इन सभी को साफ कर कूट, पीटकर चूर्ण बना लेवे और गाय के मक्खन में मिलाकर फेट लेवे, जब क्रीम जैसा बन जाये तब उसको सुरक्षित डिब्बे में भरकर रख लेवे| मात्रा-१-१ ग्राम क्रीम जहां सफ़ेद दाग है उस जगह पर लेप लगाए, लगातार तीन महीने तक लेप का प्रयोग करे, नशा न करे, ध्यान रखे नीम के पानी से साफ कर क्रीम लेप लगाये| परहेज-बैगन,मछली,दूध एवं दूध से बनी हुई चीजों का प्रयोग न करे-अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क: वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 02, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »