आओ आओ, आओ आओ, मिलजुल बैठे हम...बुल्टू रेडियो बैठक पर गीत

सुनील कुमार जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से रायपुर में चल रहे तीन दिवसीय बुल्टू रेडियो चिंतन बैठक पर आधारित एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं-
आओ आओ ,आओ आओ-
मिलजुल बैठे हम-
सोंच-विचार हम सब करें-
अपना हो उद्यम-
खेत हैं अपने,मजदूरी अपने-
खून पसीने से सीचे हमने-
फिर क्यों मुनाफा कम-
सूचना क्रांति का लाभ उठायें-
गरीबी को दूर भगाएं-
अपना ठोस कदम-
मोबाईल से अपनी बात बताएं-
ब्लूटूथ रेडियो को अपनाएँ-
सीजीनेट आपके हर कदम-
आओ आओ, आओ आओ-
मिलजुल बैठे हम...

Posted on: Jul 02, 2016. Tags: SONG Sunil Kumar VICTIMS REGISTER

केही तोरा पीसल हरदी के जारी...हल्दी गीत

जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार से उषा देवी हल्दी गीत सुना रही है इस गीत को विवाह के समय में गया जाता है :
केही तोरा पीसल हरदी के जारी-
कही तोरा साजे बड़ी आस उपटन लागे हो ला-
दादी तोरा पीसल हरदी के जारी-
दादा तोरा साजे बड़ी आस उपटन लागे हो ला-
केही तोरा पीसल मेहँदी के जारी-
कही तोरा साजे बड़ी आस मेहँदी लागे हो ला-
बुआ तोरा पीसल मेहँदी के जारी-
फूफा तोरा साजे बड़ी आस मेहंदी लागे हो ला-
दीदी तोरा पीसल मेहँदी के जारी-
जीजा तोरा साजे बड़ी आस मेहंदी लागे हो ला...

Posted on: Jun 23, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

खेती-बारी फसल के बारे में पा लो नई जानकारी...किसान स्वर पर गीत

सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर बिहार से किसान स्वर के बारे में एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं:
खेती-बारी फसल के बारे में पा लो नई जानकारी-
किसान स्वर है हमारी भईया-
मक्का, गेहूं, धान सब्जी ये सब अपनी खेती-
सही फसल हो तो हम सबको ढेरों ख़ुशी देती-
किसान स्वर हम सबका भईया, पालो नयी जानकारी-
हम बताएं, तुम बताएं ऐसे ही हम बात बताएं-
छोटी-छोटी बातों को जानकर हम अपना उपज बढ़ाएं-
किसानों के अपने नेटवर्क, पालो नयी जानकारी-
खेती-बारी फसल के बारे में पालो नई जानकारी-
किसान स्वर है हमारी भईया...

Posted on: Jun 18, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

सुनो रे भाइयों सुनो रे बहनों किसान स्वर को समझ लो...किसान स्वर पर गीत

सुनील कुमार, ग्राम-मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से किसान स्वर पर एक स्वरचित गीत गा रहे हैं :
सुनो रे भाइयों सुनो रे बहनों किसान स्वर को समझ लो-
खेती-बारी की बाते मोबाइल रेडियो पर रख दो-
जनसँख्या बढ़ी है देश की,उपज भी हमको बढ़ानी है-
फसल अच्छी हो सबकी अपनी,इसकी बात को बढ़ानी है-
देश दुनिया मेीं सुनाई देगा अपना किसान स्वर-
सूचना क्रांति को समझ के अपना रेडियो बनाना है-
खेती-बारी की सूक्ष्म जानकारी सब लोगों को बताना है-
उन्नत खेती है उन्नत फसल है अपना किसान स्वर-
सुनो रे भाइयों...

Posted on: Jun 15, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर करें ये संकल्प...पर्यावरण गीत

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक गीत सुना रहे हैं:
इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर करें ये हम संकल्प-
दो-दो पेड़ लगाये हम सब और कोई न विकल्प-
पेड़ ने हमको सब कुछ दिया हैं ये हैं सबको भाते-
चारो और हरियाली फैले इसलिए हम गाते-
वातावरण स्वच्छ रखने का हैं ये एक संकल्प-
तरह-तरह के पेड़ पौधे हैं सबकी हैं उपयोगिता-
यही भाग्य विधाता हैं ये सबके हैं ये दाता-
वातावरण सुन्दर बनाने का कर ले हम संकल्प-
दो-दो पेड़ लगाये हम सब और कोई न विकल्प...

Posted on: Jun 05, 2016. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »