आओ आओ, आओ आओ, मिलजुल बैठे हम...बुल्टू रेडियो बैठक पर गीत
सुनील कुमार जिला-मुजफ्फरपुर,बिहार से रायपुर में चल रहे तीन दिवसीय बुल्टू रेडियो चिंतन बैठक पर आधारित एक जागरूकता गीत सुना रहे हैं-
आओ आओ ,आओ आओ-
मिलजुल बैठे हम-
सोंच-विचार हम सब करें-
अपना हो उद्यम-
खेत हैं अपने,मजदूरी अपने-
खून पसीने से सीचे हमने-
फिर क्यों मुनाफा कम-
सूचना क्रांति का लाभ उठायें-
गरीबी को दूर भगाएं-
अपना ठोस कदम-
मोबाईल से अपनी बात बताएं-
ब्लूटूथ रेडियो को अपनाएँ-
सीजीनेट आपके हर कदम-
आओ आओ, आओ आओ-
मिलजुल बैठे हम...
