आई ऋतु जब बसंत की सौगत... कविता
सुरेश कुमार बड़वानी मध्य प्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं:
आई ऋतु जब बसंत की सौगत
तन मन सब खिल उठा
तरु तरु डाली अंग अंग महक उठा
Posted on: Nov 30, 2022. Tags: BADWANI KUMAR MP POEM SURESH
गोंडवाना के नव जवान काहे भुलागे...गोंडवाना गीत-
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
गोंडवाना के नव जवान काहे भुलागे-
भुला के गये तय गढ़ गोती भुला के व्यस्था-
भुला के गढ़ गोत्र भुला गे व्यस्था-
माता-पिता का कहना ला नही माने-
तय काहे भुला गे बीरा गोंडवाना के नव जवान काहे भुलागे...
Posted on: Nov 30, 2022. Tags: CG GONDWANA PRTAPPUR SONG SURJAPUR
जीवन पथ पर चलना हमको शिक्षक हमको बताते हैं .. कविता
सुरेश कुमार बड़वानी मध्य प्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं
जीवन पथ पर चलना हमको शिक्षक हमको बताते हैं
न्याय और अन्याय का मतलब शिक्षक ही समझाते हैं
Posted on: Nov 29, 2022. Tags: BADWANI KUMAR MP POEM SURESH
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं... देश भक्ति गीत
सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं
बेला गुलाब चम्पा चमेली बिला
गुलाब जूही चम्पा चमेली
प्यारे-प्यारे फूल गुँथे मातृभूमि में एक हैं
प्यारे-प्यारे फूल गुँथे मातृभूमि में एक हैं
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं...
Posted on: Nov 29, 2022. Tags: BADWANI DESHBHKTI KUMAR MP SONG SURESH
हमारे गांव में सिंचाई का साधन नहीं हैं आवेदन दिए लेकिन नहीं लगा है, कृपया मदद करें
कर्का कन्ना, सोडरीगुड़ा, पंचायत डोडरा, ब्लाक कोंटा, जिला सुकमा छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में सिंचाई का कोई साधन नहीं है। बोर या सोलर प्लेट नहीं लगा है। बोर नहीं लगने के कारण गांव के लोगों को खेती करने में दिक्कत हो रहा है। इसके लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक सिंचाई का साधन नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील करें रहे हैं की समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर: 9407933873.
