सुना-सुना दीदी सुना मोरे भैया, cgnet में गोठीयाई लिहा न...गीत-
देवप्रकाश सिह, ग्राम-लांजित, विकसखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से एक छतीसगढ़ी गीत सुना रहे है :
सुना-सुना दीदी सुना मोरे भैया, cgnet में गोठीयाई लिहा न-
रिकॉर्ड कराय दिहा न समस्या बताय दिहा न-
सुना सुना दीदी सुना मोर भैया-
cgnet के नंबर हवे 08050068000 न-
नंबर दबाय दिहा न रिकॉर्ड कराय दिहा रे-
कठिन समस्या दीदी मोर बड़ा भारी, एक बीता बचे न भुईयां बाकी सरकारी
Posted on: Jun 09, 2018. Tags: DEVPRAKASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER
107 विद्यार्थियों के लिए एक ही शिक्षक, उनका ऑफिस के काम में अधिकतर समय जाता है...
ग्राम-केरता, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं, माध्यमिक शाला 4 साल से एक ही शिक्षाकर्मी के भरोसे संचालित है उन्हें अकेले ही बच्चों को पढ़ाने से लेकर कार्यालय का पूरा काम करना होता है, जिससे बच्चो का पाठ्क्रम भी पूरा नही होता, बच्चो का शिक्षा स्तर गिरता जा रहा है, जहां कानूनन 30 बच्चो के लिए एक शिक्षक होना चाहिए लेकिन 107 बच्चों के लिए केवल एक ही शिक्षक है, इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे : कलेक्टर@07831273000, CEO@07831273020. प्रकाश गुप्ता@9669566123.
Posted on: May 12, 2018. Tags: PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Electricity got restored in village after recording message on CGnet...
ग्राम पंचायत-बिलासपुर, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गाँव में विगत 12 दिन से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब था जिससे गाँव के लोगों, किसान सभी बहुत परेशान थे जिसकी शिकायत उन्होंने की लेकिन कोई सुनवाई नही हो पा रही थी, तब उन्होंने परेशान होकर सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया, जिसके 3 दिन बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया, जिससे सभी गाँव के लोग, किसान बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सभी सांथियो और संबंधित अधिकारियों को जिनके प्रयासों से गाँव का ट्रांसफार्मर बन गया उनको को धन्यवाद दे रहे हैं | प्रकाश गुप्ता@9669566123.
Posted on: May 02, 2018. Tags: ELECTRICITY PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे खेत के पास का ट्रांसफार्मर 12 दिनों से ख़राब है, फसल सूख रही है, कृपया फोन करें...
ग्राम-बिलासपुर, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे है कि गाँव के बगीचा रोड में नदी के पास का ट्रांसफार्मर पिछले 12 दिनों से ख़राब है| उसके कारण किसानो का लगभग 20 एकड़ की फसल तबाह होने की स्थिति में है| उसकी जानकारी उन्होंने विभाग को शिकायत पंजी के माध्यम से 18 अप्रैल को दिए थे | उस पर विभाग ने बगैर कार्यवाही किये फेल घोषित कर दिया| तो फिर से उन्होंने 4 दिन बाद ट्रांसफार्मर नहीं सुधारे जाने की शिकायत की लेकिन आज तक विभाग की लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर को सुधारा नहीं गया है : A.E.@8463066188. इंजीनियर@8120979281. गुप्ता@9669566123
Posted on: Apr 28, 2018. Tags: PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Indira Awas house was sanctioned in 2013, still waiting for 2nd installment...
Satyaprakash Bhanu is calling from Banjurka village in Khodri post of Pendra tehsil in Bilaspur district of Chhattisgarh. He says they are adivasis and an Indira Awas house was sanctioned in the name of his father Amritlal Bhaina in 2013. They got first installment of Rs 15,000 but since local officers are making them go round and have not paid the next installments. He suspects they are looking for bribe. You are requested to call the local officer@9406262654 to help the family. Bhanu@8103790836
