पीड़ितों का रजिस्टर : मै नक्सली संगठन में थी 2017 में आत्मसमर्पण की सरकार कोई मदद नही कर रहे है
मोतीनगर रायपुर, (छत्तीसगढ़) से शान्ति बाई बता रहे हैं कि वे अब से पहले पांच साल तक नक्सली संगठन में जुडी रही, वे सन 2017 में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और शासन के तरफ से उन्हें एक लाख मिलना था लेकिन वह मदद राशि भी नही मिला न ही कोई सरकारी नौकरी जिससे वे बहुत परेशान है| ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि उन्हें सरकारी रोजगार के साथ उन्हें आर्थिक मदद मिले जिससे वे अपना जीवन सुखमय बना सकें| सम्पर्क नम्बर@8305216254. (184042)
Posted on: Feb 04, 2021. Tags: RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: मै गोपनीय सुरक्षा गार्ड में भर्ती था बिना कारण ही नौकरी से निकाला गया हूँ...
ग्राम-सिंगपुर, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से पंकूराम कडियाम बता रहे हैं कि वे गोपनीय सुरक्षा गार्ड में भर्ती थे लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें सरकार ने निकाल दिया जबकि वे गाँव के बहुत से नक्सली लोगों को आत्मसमर्पण करवाया था| बिना कारण ही उसे बर्खाश्त कर दिया गया जिससे वे बहुत परेशान हैं, उनके पास अब किसी तरह का रोजगार नही है| बन्नी मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं| वे सरकार से मदद की मांग करते हैं कि उन्हें किसी तरह का रोजगार दिलाने में मदद करें, जिससे अपने परिवार को चला सकें| सम्पर्क नम्बर@9302108929. SP@94792 63731. (184043 )
Posted on: Feb 04, 2021. Tags: NARAYANPUR CG VICTIM REGISTER
लाये हम साबुन हांथो को धोना...गीत-
हिसार (हरियाणा) मोहनलाल गीत सुना रहे हैं:
सुन ओ कोरोना, तुझको है रोना-
लाये हम साबुन हांथो को धोना-
दूरिया बनायेंगे तुझको हरायेंगे-
निश्चय हमारा तुझे जड़ से मिटायेंगे-
तुझको बचाकर विश्व है बचाना-
लाये हम साबुन हांथो को धोना...(AR)
Posted on: Feb 04, 2021. Tags: CORONA SONG SONG VICTIMS REGISTER
मोर गणपति महाराज...भक्ति गीत-
ग्राम-लोतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
पान चढावव फूल चढावव-
तोला मनावव गा-
मै तोला मनावाव जी-
मोर गणपति महाराज-
पिता हवय महादेव-
अऊ पार्वती महतारी-
लडडू के भोग लगावये-
मुसवा के है सवारी...(AR)
Posted on: Feb 03, 2021. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी जुकाम, दर्द का घरेलू उपचार बता-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सर्दी जुकाम, दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच सोंठ पाउडर डालकर अच्छे से उबालकर गुनगुना कर लें| रात में सोने के समय गुनगुना कर सेवन करें, उसके बाद पानी का सेवन नहीं करना है| इससे लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
