बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
सीजीनेट श्रोता आयुष कुमार जो छत्तीसगढ़ से हैं, जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वस्थ्य रहने के लिये दिनचर्या-
ग्राम-फजरी, पोस्ट-शिक्षक नगर, जिला-छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) से वैद्य संजय स्वस्थ्य रहने के लिये कैसी दिनचर्या होनी चाहिये के बारे में बता रहे हैं| प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व बिस्तर का त्याग कर देना चाहिये| फर्स पर पांव रखने से पहले इस्वर से प्रार्थना करें कि बल, बुद्धि, विद्या मिले दिन अच्छा रहे| उसके बाद बिस्तर छोड़ दें| उसके बाद एक लोटा जल का सेवन करें, तांबे के पात्र रखा पानी हो तो ज्यादा अच्छा है| उसके बाद मल त्याग कर दातून करें और स्नान कर भोजन करना चाहिये| (AR)
Posted on: Feb 11, 2021. Tags: HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर:वनवासी और उनके देवता
ग्राम-धनेली कनार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) व्यास साहू बताते हैं कि बस्तर आदिवासी क्षेत्र में वनवासी वनों की रक्षा करते हैं| वनवासी मूर्ती पूजा नहीं करते बल्कि वो जंगल से मिलने वाली लकड़ी से झूलानुमा ढांचा तैयार करके उसी की पूजा करते हैं| वनवासीयों की मौसमी जिंदगी वन उपज पर ही आधरित है| आदिवासी भाई वनों के बिना अधुरे हैं| समिति का कार्य वनों की रक्षा करना है| समिति अधिकारीयों के साथ बैठकर उनसे बातचीत करके नियम बनाती हैं| जनसँख्या बढ़ने के कारण वन के पेड़ो की कटाई करनी पड़ती है, पेड़ काटने से बचने क लिए बंजर जमीनों पर लोगों को बसाया जा रहा है| आदिवासी भाई महुआ से प्राप्त होने वाले रस को देवी देवताओं को चढ़ाकर त्यौहार मनाते हैं| बरसात कम होने की स्तिथि में शीतला माता कि पूजा करते हैं| बुढ़ा देव को वनवासी पूजते हैं| वनवासी प्राकृति की पूजा करते हैं| मेहमान आने पर वो उसको महुआ का रस पिने के लिये देते हैं| वन कानूनों के बारें में लोगो को जानकारी हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं| बाहरी ठेकेदारों पर कारवाई की जा रही हैं| वनवासी महुआ का फल, रस और अन्य वन्य उपज बेचकर अपना गुजारा करते हैं| वृक्षरोपण कार्यकर्मो को बढ़ाया जा रहा हैं|(RM)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VYAS SAHU
बता मेरे यार सुदामा रे...भजन-
जिला-सिरसा (हरियाणा) से प्रिंस एक भजन सुना रहे हैं:
बता मेरे यार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
बालक था रे जब आया करता, रोज खेल के जाया करता-
हुई कै तकरार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
मन्ने सुना दे कुटुंब कहानी, क्यों कर पड़ गयी ठोकर खानी-
टोटे की मार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
सब बच्चो का हाल सुना दे, मिसरानी की बात बता दे-
रे क्यों गया हार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया...(AR)
Posted on: Feb 10, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर: चाहचढ़ नाम पड़ने का इतिहास...
ग्राम-चाहचढ़, तहसील-भानुप्रतापुर, जिला-कांकेर (छतीसगढ़), से सन्तु सलाम बताते हैं, हमारे पूर्वजों ने कई बार चाहचढ़ नाम के पीछे की कहानी हमें बताई है जो काफ़ी दिलचस्प है| यहाँ पर एक झरना है जिसका नाम चाह्चिहुढ़ और उस झरने के आस पास चाहची नाम का पक्षी रहता था जिससे यहाँ का नाम चाहचढ़ पड़ा| बड़े बुजुर्ग बतातें हैं कि वन में फल, फूल और जानवर खूब थे| औषधियाँ भी मिलती थी जिनसे मलेरिया और कई बीमारियाँ ठीक होती है| लेकिन अब यह सब बहुत तेज़ी से खत्म हो रहा है खनन की वजह से| सम्पर्क@7647070617. (185513) GT
