कार्यकर्त्ता और उपयोगकर्ता के बीच संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का अच्छा प्लेटफार्म है...

जिला-भोपाल (मध्यप्रदेश) से सुनील सेन सीजीनेट के बारे में बता रहे हैं कि
सुनील एक दृष्टि बाधित व्यक्ति हैं और वह दिव्यंगो के लिए उपयोगी संस्थाओ से जुड़े हुए हैं| वे सीजीनेट के सभी साथियो का आभार व्यक्त कर रहे हैं, धन्यवाद दे हुये कह रहे हैं सीजीनेट के माध्यम से हमें ज्ञान वर्दक जानकारी मिलती है| कार्यकर्त्ता और उपयोगकर्ता के बिच संपर्क और सूचनाओं के आदान-प्रदान का अच्छा प्लेटफार्म है|इस निशुल्क सेवा का लाभ लेने के लिए इसका सही उपयोग करें| यह लोगो की अपनी समस्या, अपनी कहानी को व्यक्त करने का माध्यम है| (185358) GT

Posted on: Feb 23, 2021. Tags: BHOPAL MP STORY SUNIL

तू घबराना नही वक्त भी आती नही कभी...कविता-

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता कविता सुना रहे हैं:
तू घबराना नही कभी-
मौत मुड़ कर आती नही कभी-
तू घबराना नही वक्त भी-
आती नही कभी-
बस स्मृति से रह जाती तू-
तू अपनी बिछली कहानी भूल मत...(AR)

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: POEM

पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया-

ग्राम पंचायत-निबरा, पोस्ट-कोलर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकलूराम नुरेटी बता रहे हैं, उनके घर में कुल 6 सदस्य हैं| वे आगे बता रहे है कि पुलिस वाले उनके घर आये और उन पर नक्सलियों के सहयोग का आरोप लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया| 1 साल जेल में रहे, उन्हें सरकार की तरफ से कोई सहयता नही मिली| इसलियें साथियों से मदद की अपील कर रहें है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क रामलाल नुरेटी@9406464239.(185208) GT

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: CG KANKER SAKLURAM NURETI VICTIM REGISTER

किस्मत वाले ओ हैं जिनकी मायें हैं...गीत-

लुधियाना ,पंजाब से निकेतन शर्मा गीत सुना रहे हैं:
कितना रुलाती है पास बुलाती है-
याद तुम्हारी जब-जब मुझको आती है-
माँ ओ माँ,माँ ओ माँ-
जिनके सर पे ममता की दुआयें हैं-
किस्मत वाले ओ हैं जिनकी मायें हैं-
जिस्म तो होता है पर जां नही होती-
उनसे पूंछो जिनकी माँ नही होती...(AR)

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: HINDI SONG

श्याम नगीना बन जाते नथनी में जड़ाते...भजन-

ग्राम-राजापुर,जिला नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
श्याम नगीना बन जाते नथनी में जड़ाते-
तुम सूरज हम चंदा होते-
तारो में मिल जाते-
नथनी में जड़ाते-
तुम गंगा हम यमुना होते-
सरजू में मिल जाते नथनी में जड़ाते...(AR)

Posted on: Feb 22, 2021. Tags: BHAJAN

« View Newer Reports

View Older Reports »