हमारे टोले का ट्रांसफार्मर 20 दिन से निकालकर ले गए है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...

कुदरा टोला वार्ड क्रमांक 04 ग्राम-टिंगराह, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से लाला यादव के साथ में कमलेश, दिलीप कुमार यादव बता रहे है कि उनके टोले का ट्रांसफार्मर निकाल के 20 दिन हो गए है उसके कारण उनके टोला में बिजली नहीं है जिसके कारण गेहूं की फसल भी सूख रही है जबकि बिजली का बिल भी जमा किये है. ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कई बार बिजली अधिकारियो के पास शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर ट्रांसफार्मर लगवाने में मदद करें : बिजली विभाग@9425185326, 9713282211, सरपंच@8349250941. लाला यादव@9171360697.

Posted on: Jan 01, 2018. Tags: LALA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

बघेली स्वर: गरीबन का न पढ़ऐ देय त हिन, इहै सब हिन के चाल आय...

Jagdish from Sahupurva village in Mangdaur village in Jawa block of Rewa district in MP says in Bagheli that Govt school in village was closed and 38 children are suffering. When it came out in press officer said it was a mistake, send a resolution from Gram Sabha. That was done but still school is closed. Local youth are continuing education in school and children are protesting. It looks it is a scheme to stop poor children from studying. Pls call officers@9685416726, 9630771686. Jagdish@9179211191

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: Jagdish Yadav SONG VICTIMS REGISTER

भर-भर अंगरी में फुलवा सजाईब...तिरंगा गीत -

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णानगर धमनी, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रही हैं:
भर-भर अंगरी में फुलवा सजाईब-
झंडा तिरंगा के आरती उतारब हो-
झंडा से झंडा फहरे मिडिल, हाई स्कूल मा-
झंडा फहरावे चलना शिक्षक अस आवत है-
झंडा के रसी धरके झंडा फहरावन हो-
भर-भर अंगरी में फुलवा सजाईब...

Posted on: Dec 20, 2017. Tags: MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना...भजन -

ग्राम-गिलगी, पंचायत-लाखनटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन सुना रहे हैं :
प्रभु जी से प्रेम लगाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था राजा मोरथधुज ने
सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना – प्रेम किया था भक्त प्रह्लाद ने – सोते पर आरा चलाना क्या तुम सहज ना जाना...

Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMRITLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

जिस भजन में राम का नाम न हो...राम भजन गीत -

ग्राम-लाखनटोला, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन गीत सुना रहे है:
जिस भजन में राम का नाम न हो-
उस भजन को गाना न चाहिए-
चाहे बेटा कितना प्यारा हो-
उसे सिर पे बिठाना न चाहिए-
जिस पिता ने हमको पाला है-
उसे कभी सताना न चाहिए-
जिस माँ ने हमको जनम दिया-
दिल उसका दुखाना न चाहिए-
जिस भजन में राम का नाम न हो...

Posted on: Dec 16, 2017. Tags: AMRITLAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »