जिस भजन में राम का नाम न हो...राम भजन गीत -
ग्राम-लाखनटोला, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से अमृतलाल यादव एक भजन गीत सुना रहे है:
जिस भजन में राम का नाम न हो-
उस भजन को गाना न चाहिए-
चाहे बेटा कितना प्यारा हो-
उसे सिर पे बिठाना न चाहिए-
जिस पिता ने हमको पाला है-
उसे कभी सताना न चाहिए-
जिस माँ ने हमको जनम दिया-
दिल उसका दुखाना न चाहिए-
जिस भजन में राम का नाम न हो...
