स्वास्थ्य स्वर : चेहरे के दाग धब्बे ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय चेहरे पर दाग धब्बे होने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, गाय का कच्चा दूघ और चने की दाल को दूघ में भिगो लें सुबह से शाम तक जब अच्छे से भीग जाये तो चने की दाल को पीस कर उसमे आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिला लें और आधा नीबू का रस इन सब को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक लगा कर रखें, इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें इससे चेहरे के दाग धब्बे से छुटकारा मिल सकता है | अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH

समर्थन मूल्य पर बेचे गये धान का पैसा प्राप्त करने के लिये लाइन में लगे किसानो की समस्या

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, छत्तीसगढ़ के निवासी राजेंद्र गुप्ता समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के भुकतान को लेकर जो समस्या हो रही है, उसके बारे में बता रहे हैं| वहां पर बैंक में लम्बी लाइन लगी है| लोग परेशान हैं| 3 दिन से लोग आ रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर धान खरीदी का भुगतान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9993891275. विधायक@9152222228. (AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: CG MSP PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA

यही से कठौती में अईले गंगा माई...भजन गीत-

ग्राम-परसोना, जिला-सोनभद्र (उतरप्रदेश) से गुड्डू भारती संत रविदास का एक
गीत सुना रहे हैं:
रवीदास के मन चंगा रहे भाई-
यही से कठौती में अईले गंगा माई-
संतो में संत रविदास जी भी अईले-
पंडितो के वाणी को झूठा बनाउले-
मानव मनाव में जाति पंडित बनउले-
यही से कठौती में अईले गंगा माई...

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: BHAJAN GUDDU BHARTI SONBHADRA SONG UP

बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं...भजन-

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र गंधर्व महाशिव रात्रि के अवसर पर गीत सुना रहे हैं:
जोगी गाये गली गली जय शिव भोला पार्वती-
तीन लोक में शिव जैसा जग रखवाला कोई नहीं-
बाँट के अमृत विष का प्याला पीने वाला कोई नहीं-
अपने भक्तो की विनती सुनते हैं यू तो देव सभी-
पर महादेव सा जल्दी संकट हरने वाला कोई नहीं-
इतने नाम है इस बाबा के ऐसा निराला कोई नहीं... (AR)

Posted on: Mar 11, 2021. Tags: BHAJAN CG RAJNANDGAON SONG VIRENDRA GANDHARV

समस्या का निराकरण नहीं होता हैं, कागजो मे करवाही हो जाती है...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के निवासी राजेंद्र गुप्ता अपने इलाके की समस्या से अवगत करा रहे हैं| ब्लाक तमनार का बंजारी धाम पिछले कई वर्षो से जन सुनवाई का जगह है, वहाँ जितने पावर प्लांट हैं सभी की सुनवाई के लिये उस जगह को उपयोग किया जाता है | इस कोरोना काल मे भी जनसुनवाइ का काम हो रहा हैं, कागजो मे करवाही पूरी की जा रही है, उनका इलाका प्रदूषण के मामले मे डेंजर जोन मे आता है| इस विषय पर कोई कार्य नहीं होता है केवल कागजी करवाही होती है| उनका कहना इस मामले की जांच होनी चाहिये| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर मामले की जानकारी लेकर समस्या का निराकरण कराने मे मदद करें| संपर्क नंबर@9993891275. (186184)

Posted on: Mar 10, 2021. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA

« View Newer Reports

View Older Reports »