वनांचल स्वर : चार के बीजो को बेचकर हम लोग जीवन यापन करते है...

ग्राम-मोदे, थाना-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से हेमबती नायक चार के बीज के बारे में बता रही हैं कि वे लोग सुबह-सुबह 4 बजे उठकर मड़िया का पेज बनाते हैं, पेज लेकर ही जंगल जाया करते हैं| जंगल में दिनभर चार का बीज इकठ्ठा करते हैं, शाम को घर पहुँचकर बीजों को भिगा देते हैं| चार को लगभग तीन-चार दिन भिगाने के बाद पानी से साफ़ करते हैं, उसके बाद चार को सुखाते हैं| बीज जब अच्छी तरह से सुख जाता है हम उसे बेचने ले जाते हैं| चार बेचकर जो पैसा मिलता है, उसी से जरूरत का सामान खरीदते हैं| इस समय चार के पेड़ बहुत कम बचे हैं, पेड़ो को लोग काट देते हैं या फिर फल-फूल को बंदर खा जाते हैं| इसलिए चार नही मिल पाता है| जंगल मे भालू भी हैं, वो दिन में जंगल में रहते हैं रात को गांव में आ जाते हैं| गांव में बेर के फल खाने और तालाब का पानी पीने आ जाते हैं, अभी तक भालुओं ने किसी भी इंसान को कोई नुकसान नही पहुंचाया है, इस जंगल में बन्दर, भालू और चीते जैसे जानवर पाए जाते हैं|
सम्पर्क:- 7587094923

Posted on: Feb 25, 2021. Tags: CG HEMBATI NAYAK KANKER VANANCHAL SWARA

पाप रूपी समुंदर में हाये रे धरम डोंगा...गीत-

जमशेदपुर, झारखण्ड से बाबूलाल एक गीत सुना रहे हैं:
पाप रूपी समुंदर में हाये रे धरम डोंगा-
चले लगल धीरे-धीरे-
चले लगल रसे-रसे-
न डरब बहब प्रभु तोर सहारा-
हाये रे हमर डोंगा-
पांपी मन कहाये प्रभु तोर सहारा...(AR)

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: BHAKTI SONG

हे शारदा माता वर दे...सरस्वती वन्दना गीत-

जिला-प्रयागराज (उतरप्रदेश) से अवनेश सरस्वती वन्दना गीत सुना रहे हैं:
हे शारदा माता वर दे-
सुन्दर स्वर कंठ मे भर दे-
तू हैं दया की देवी अम्बे-
दया दृष्टि कर दे ...(RM)

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: SARSVATI VANDNA SONG UP

धरती सुनहरी अम्बर नीला हर मौसम रंगीला...देश भक्ति गीत-

प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से अवनीश एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
धरती सुनहरी अम्बर नीला हर मौसम रंगीला-
ऐसा देश है मेरा हो ऐसा देश है मेरा-
बोले पपीहा कोयल गाये-
सावन गिर-गिर आये-
ऐसा देश है मेरा हो ऐसा देश है मेरा...(AR)

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: BHAKTI SONG DESH

ख़त लिख दूँ भागवान तुझे गर सही पता लग जाये मुझे...भजन-

मानिकपुर से राम गोपाल भजन सुना रहे हैं:
कोई साधू संत ब्राम्हण बैरागी-
ऋषि मुनि बत लाये तुझे-
ख़त लिख दूँ भागवान तुझे गर –
सही पता लग जाये मुझे-
श्री गणेशाय प्रथम लिखूं और-
सिद्ध श्री सुख धाम लिखूं-
कमला पति और गौरा पति सीता पति श्री राम लिखूं...(AR)

Posted on: Feb 24, 2021. Tags: BHAKTI SONG RAMGOPAL

« View Newer Reports

View Older Reports »