हमन ग़रीबा किसान का करबो, खेत ख़ार बिन भूखा मरबो...छत्तीसगढ़ी कविता

तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी छत्तीसगढ़ी में एक कविता सुना रहे है:
लूटत हवे, लूटत हवे जी, खेत ख़ार हमर लूटत, हवे जी-
हमन ग़रीबा किसान का करबो, खेत ख़ार बिन भूखा मरबो-
जेवला कमावत खावत रहेन, जेवला ख़ाके पलत रहेन-
वो हर आखिये धुरिया जावत हवे, आखी मा निंदिया नही आवत हवे-
सरकार की आँख मा गढ़त हवे, ओखर खातिर हमन तोटाला चिपत हवे-
आनी बाहर ले कम्पनी कारखाना, लोगन के होई आना जाना-
हमर यहाँ नहीं है समाना, देखों कैसों आवत है जमाना-
लूटत हवे, लूटत हवे, लूटत हवे जी...

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYAARI SONG VICTIMS REGISTER

एक मात्र हैण्डपम्प ख़राब है, नदी के कुएं का पानी पीने से बीमार हो रहे है, कृपया मदद करे...

ग्राम-बरपटीया, पोस्ट-रमकोला, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे हैं 10 परिवार के लिए एक हैन्डपम्प है जो खराब है| अभी नदी में कुआं है उससे पानी पी रहे है, जिसका पानी पीने से ग्रामीण बीमार पड़ रहे है जब गाँव में डॉक्टर आता है तो वह कहता है, नदी के कुएं से पानी पीने के कारण बीमारी हो रही है.इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है ताकि गाँव में हैन्डपम्प लग सके| कृपया अधिकारियों पर दबाव बनाए. इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E@8120171919, C.E.O@9165689001, सरपंच@8463067024, सचिव@8462880401. सम्पर्क विजय सांण्डिल@9753443469.

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

दाई है मन मन में हासत है, दादा हर फेटफेटी ला उतारत है...छत्तीसगढ़ी कविता

तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
दाई है मन मन में हासत है, दादा हर फेटफेटी ला उतारत है-
दाई ला कहत है कर झट कोन, ये देख के बैला हरजावत है-
झट कुन जाबों तो झट कुन आबों, आते घरवा ला बैला ला घलो देखबो-
लोग लईका मन नानचुन, नानचुन हवे, उमन खात है संझा के झट कुन-
दादा के गोट ला सुनके दाई ह, खड़बढ़, सड़बढ़ बेनी मा बांध जात है रबर-
फेटफेटी में बैठ के दुनो कोई कैसन जावत है, देख तो बकाइ पहुँच गयें रायगढ़ शहर...

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: जो मनुष्य रोज कड़वी नीम का पत्ती चबाकर खाता है, उसे कोई बीमारी नहीं होती है...

कडवा नीम हर जगह मिल जाता है, उसका फूल अभी खिला हुआ है| उसका फूल सब्जी बनाने के काम में आता है, उसे बडी, भटा के साथ बनाया जाता है| वह शरीर के लिए बहुत लाभदायक है| पेट और खून को साफ़ करता है, नीम के पत्ते को पीसकर भी पीया जाता है उससे शुगर को नष्ट करता है| जो मनुष्य रोज नीम का पत्ती चबाकर खाता है| उसे कोई बीमारी नहीं होता है इसलिए नीम हमारे जीवन के लिए बहुत फायदेमंद वृक्ष है| नीम का दातून भी किया जाता है वह हर जगह मिल जाता है| नीम के निबोली (फल) को भी खाया जाता है| उसे चिड़िया भी बहुत चाव से खाते है. नीम के पत्तो से धुंआ करने मच्छर भाग जाते है| इसलिए नीम का पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी है| कन्हैयालाल पडियारी@9981622548

Posted on: Apr 11, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

गाँव में नदी है जिस पर पुलिया नहीं है, उस पार ग्रामीणों के खेत है बारिश में बड़ी समस्या होती है...

ग्राम-कछार पारा, पंचायत-धवनकरा, पोस्ट-केवड़ा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) के कृष्णासिंह नेटी बता रहे है गाँव की नदी में पुलिया नहीं है नदी के पार ग्रामीणों के खेत है. बारिश के दिनों में खेती कार्य के लिए बड़ी कठिनाई होती है| बैल तक नहीं जा सकते, सामान लाने ले जाने में बहुत समस्या होती है. बारिश में कई दिनों तक खेत में भी नहीं जा पाते है| वर्षो से मांग कर है. परन्तु हम किसानों की कोई नही सुन रहा है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से आग्रह कर रहे है कि नदी पर पुलिया बनवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों को फ़ोन कर दबाव बनाएं: कलेक्टर@9826443377, सरपंच@9753749639, सचिव@8463022072, C.E.O@9165689001. कृष्णासिंह नेटी@8966033421.

Posted on: Apr 09, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »