गोंडवाना आदिवासी महासम्मेलन के लिए 1 किलो चावल और 10 रू के आर्थिक सहयोग की अपील...
ग्राम जजावल, तहसील एवं ब्लाक प्रतापपुर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सुखसागर सिंह पावले बता रहे हैं कि उनके यहां ग्राम नरोला में दिनांक 10/12/2016 को आदिवासी गोंडवाना महासम्मेलन रखा गया है जिसमे सामाजिक सांस्कृतिक और राजनैतिक कार्यक्रम चलेगा जहाँ पर गोंडवाना गणतन्त्र पार्टी के महासचिव श्यामसिंह मरकाम आ रहे है तथा कलाकार प्रेमशाय मरावी मंडला जिला मध्यप्रदेश से आ रहे हैं जो रात्रिकालीन कार्यक्रम देंगे । सभी साथियों से अपील है कि वे १ किलो चावल और १० रू का सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं । अधिक से अधिक से युवा-युवती साथियों को उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की भी अपील वे कर रहे हैं । सुखसागर सिंह पावले@9669383380
Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
क्या मेरी पहचान है...कविता
ग्राम जजावल जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से सुखसागर सिंह पावले एक कविता सुना रहे हैं :
मैं अकेला कौन हूँ क्या मेरी पहचान है-
ये समाज ही तोह मेरा मान सम्मान है-
मेरे रगों में इसका ही खून बहता है-
यह तो मेरी असली पहचान है-
में आज दुनिया में जीवित हूँ – सब गर्व करते है ये मेरा समाज ही तो संस्कार ज्ञान है-
मैं उसका अंश हूँ ये मेरी पहचान है...
Posted on: Dec 04, 2016. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
मत रो मेरी माँ...मत रो मेरी बहना...कविता
ग्राम जजावल जिला-सूरजपुर छतीसगढ़ से सुखसागर सिंह पावले एक कविता सुना रहे है:
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी बहना-
तेरे सूखे चेहरे को देखकर-
मुझे उजार धरती माँ कि याद आती है-
तेरे आंसू भरे नयन देखकर-
तेरी फटी साड़ी का टुकड़ा देखकर-
दुःख से रोने वाला याद आता है-
तेरा दुःख दर्द से ग्रस्त चेहरा देखकर-
तेरी हड्डी पसली से कंकाल बना तन देखकर-
दुःख कष्ट से भूखे गोंडवाना के कुपोषित बच्चो की याद आती है मुझे-
मत रो मेरी माँ मत रो मेरी माँ...
