ग्रामीणों का शिकायत है कि सचिव भागवत प्रसाद ने अपने बेटे के खाते में 60 हजार रुपये भेजे हैं,

जिला-रीवा मध्यप्रदेस से जगदीश कुमार जी बता रहे है, मै आज सबको एक समाजिक कार्यकर्ता हैं आप आशीष कुमार पाटकर जी कहते हैं जिला रीवा ग्राम पंचायत छतैनि का मैंने दौरा किया और वहाँ के ग्रामीणों का शिकायत है कि यहाँ के सचिव भागवत प्रसाद ने अपने बेटे के खाते में एक ही दिन में 60 हजार रुपये मनरेगा काम के तहत ट्रांसफर किए गए हैं| जनपद सीईओ अरुण कुमार भारद्वाज@9424713495 है कृपया इस घोटाले की जांच की आदेशअधिकारियों को दी जाय| संपर्क नंबर@9109784723.

Posted on: Jul 16, 2022. Tags: JAGDISH KUMAR MONEY MP NAREGA RIVA SCAM

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-कुसमा, विकासखण्ड-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से जगदीश कुमार मझवार बवासीर की समस्या का घरेलू उपचार बात रहे हैं, रकत विगार की छाल को कूटकर चूर्ण बना लें, उसबे बाद उसकी गोली बना लें| उसके बाद उसे दिन में तीन बार सेवन करना है| इसको लगातार 3 महीने तक सेवन करना है | इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : जगदीश कुमार मझवार@9691364810.

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG HEALTH JAGDISH KUMAR MAJHWAR SARGUJA SONG VICTIMS REGISTER

गर तुझको जिहाद छेड़नी है, तो बुराई से छेड़...शिक्षा पर कविता

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम शिक्षा को लेकर एक कविता सुना रहे है :
गर तुझको जिहाद छेड़नी है, तो बुराई से छेड़-
गर और चाहे हर ओर खुशी, शुरु हो भौर पड़ाई से-
झूठ कपट, बैमानी का , फ़ैला जो जंजाल-
कसम उठा ले इन्हें मिटाने, हो शिक्षित तत्काल-
भारत की पावन धरती से, सारे असत्य मिटा दे-
वीर देश का वीर पुत्र तू, जग को नई दिशा दे...

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

कान्हा किसली में सरवन ताल बने है, सरवन ताल घूमे ला आबे हो...ददरिया गीत

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश कुमार मरकाम एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
कान्हा किसली नेशनल पार्क बने हे पार्क घुमेला हो-
विदेशियों के तो लेखा नहीं है, देशियों के तो पता नहीं है—
कान्हा किसली घुमेला आहो दोष-
मध्यप्रदेश के जिला-बालाघाट, बैहर,तहसील मा आवय दे गावय ले-
बैहर से 15 किलो मीटर की दूरी पर चेक ले जाथे रे गवाय ले-
कान्हा में हिरन बारासिंघा हावे, चिता शेर बाघ विचरण करथे-
कान्हा किसली में सरवन ताल बने है, सरवन ताल घुमे ला अबे हो-
जहा बंदर, सियार, भालु, आथे लक्कड बघा तेंदुआ पानी पियाथे-
टूरिस्टर मन हा आके पिकनिक मनाथे रे दोष-
ददरिया के गायक जगदीश कुमार मरकाम, रहैया आव पार्क घुमेला हो...

Posted on: Feb 11, 2019. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got my due wages from years after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से उत्तम सिंह उईके उनके साथी जगदीश कुमार मरकाम को बता रहे हैं, कि वे गाँव के वार्ड क्रमांक 5 में रहते हैं, उन्होंने 2015-16 में सरकारी योजना के अंतर्गत मेढ़ बंधान में काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान नही हो पा रहा था और कोई अधिकारी कई सालों से मदद नहीं कर रहे थे, तब उन्होंने 2 महीने पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद उनका मजदूरी भुगतान हो गया है, वे बहुत खुश हैं इसलिए सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की, वे कह रहे हैं कि गरीबों की ऐसे ही कृपया मदद करते रहें | जगदीश कुमार मरकाम@9171543176.

Posted on: Aug 10, 2018. Tags: BALAGHAT IMPACT JAGDISH KUMAR MARKAM MP SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »