उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज, अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...
मैं सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से आपको एक गीत सुनाना चाहता हूँ:
उठो सुनो प्राची से उगते सूरज की आवाज
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज
देश की जिसने सबसे पहले जीवन ज्योति जलाई
और ज्ञान की किरणें सारी दुनिया में फैलाई
अगणित बार बचाई जिसने
मानवता की लाज
अपना देश बनेगा सारी दुनिया का सरताज...
Posted on: Oct 26, 2024. Tags: Suresh Kumar Badwani Song
एक नगर में दो आदिवासी बालक की कहानी...
(मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार बड़वानी कहानी सुना रहे है |
एक नगर में दो आदिवासी बालक रहते थे |उन दो की बड़ी गहरी मित्रता थी | उन दोनों के नाम छोटू और अर्जुन थे |और उनके गाँव में सुंदर काका नामक व्यक्ति रहता था |सुंदर काका के बगीचे में बहुत सारे आम के पेड़ थे |छोटू और मोटू रोज वहां से गुजरते थे लेकिन आम तोड़ने का साहस नहीं होता था |एक दिन अर्जुन ने छोटू को कहा आज सुंदर काका नहीं है, आम खाने का बड़ा अच्छा मौका है |वे दोनों बगीचे पेड़ में गए और आम के पेड़ को पत्थर मारे, पत्थर पेड़ के नीचे खड़े सुंदर काका के सर में लग गया| और वे दोनों भागने लगे लेकिन रखवाले ने उन दोनों को पकड़ लिया और सुंदर काका के पास ले गए |दोनों बहुत डरे हुए थे | रखवाले ने कहा आज्ञा हो तो इन दोनों के हड्डी पसली तोड़ दू |सुंदर काका बोले इन दोनों का मन आम खाने का था, इन्हें मरने का नहीं |गलती से मुझे पत्थर लग गया तो दोनों का क्या दोष, छोड़ दो |बोले बेटा जब भी आम खाने का मन करे तो आम खाने आ जाना | इस घटना के बाद कभी भी छोटू और मोटू चोरी के आम नहीं खाते थे| जब भी मन होता सुंदर काका से मांग लेते थे |
Posted on: Dec 02, 2022. Tags: BADWANI KUMAR MP STORY SURESH
बुद्धिमान यात्री ... कहानी
सुरेश कुमार बड़वानी मध्य प्रदेश से एक कहानी सुना रहे हैं, जिसका बोल है बुद्धिमान यात्री,, एक यात्री जंगल से गुजर रहा था गर्मी बहुत अधिक था। उसने प्यास कि महसूस किया उसने पानी की तलाश की परंतु असफल रहा। अंत में नारियल पेड़ के नीचे आया पेड़ में बहुत नारियल लटक हुआ था। पेड़ में चढ़ने में असमर्थ था।नारियल के पेड़ में बहुत सारे बंदर थे। फिर उसने बंदर को पत्थर मारा बंदर को गुस्सा आया बंदर ने नारियल तोड़े और यात्री को नारियल से मारे फिर उसने नजर तोड़कर पानी पिया।
Posted on: Dec 01, 2022. Tags: BADWANI KUMAR MP STORY SURESH
आई ऋतु जब बसंत की सौगत... कविता
सुरेश कुमार बड़वानी मध्य प्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं:
आई ऋतु जब बसंत की सौगत
तन मन सब खिल उठा
तरु तरु डाली अंग अंग महक उठा
Posted on: Nov 30, 2022. Tags: BADWANI KUMAR MP POEM SURESH
जीवन पथ पर चलना हमको शिक्षक हमको बताते हैं .. कविता
सुरेश कुमार बड़वानी मध्य प्रदेश से एक कविता सुना रहे हैं
जीवन पथ पर चलना हमको शिक्षक हमको बताते हैं
न्याय और अन्याय का मतलब शिक्षक ही समझाते हैं
