सहकार रेडियो : बाल कहानी पेड़ किसका है ?- गिरिजा कुलश्रेष्ठ

प्यारे बच्चों, बाल चौपाल में आज सुनिए गिरिजा कुलश्रेष्ठ द्वारा लिखित कहानी “पेड़ किसका है?”| इसे हमने एकलव्य प्रकाशन की पुस्तक “मिट्टी की बात” से साभार प्राप्त किया है| आवाज़ है जयपुर, राजस्थान से सुनीता जी की|

कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक:
https://youtu.be/d4xYDimD_9g वेबसाइट पर सुनें: https://www.sahkarradio.com/chart/ped-kiska-hai-by-girija-kulshreshth/

Posted on: Aug 16, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

सरपंच के बोलने के बाद भी मेरा शौचालय नहीं बन रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम-लालगुडा पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी मंगा बता रहे है कि उनके घर में शौचालय नहीं बना है उसके लिए उन्होंने सरपंच के दो बार शिकायत किये थे तो ऊपर से आदेश आएगा तब बनायेगे बोलते है | जबकि सरकार के तरफ से हर घर में 12000 हजार में शौचालय बनवाने का प्रावधान है| कि कोई भी व्यक्ति बाहर में शौच नही करेंगे और बाहर खुले में शौच करने पर 500 का जुर्माना भी है | घर में शौचालय नहीं होने के कारण बाहर शौच करने जाते है | इसलिए साथी सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : शिवराम मण्डावी संपर्क नम्बर@8817607839, सरपंच का नम्बर@7587076842, सचिव का नम्बर@94060609269, ब्लाक CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8103481510.

Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLME CG GUHAR MANGA RAM TOILET

हमारा राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे योजनओं का लाभ नहीं मिल पाता...मदद की अपील-

ग्राम-कोइकीमारी, पंचायत-तिलबिली, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रीना, इडमा, सनी और उनके साथी बता रहे हैं| उनका राशन कार्ड नहीं बना है| जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाता है| दिक्कत होती है| ग्रामवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@07782222693, CEO@7861287306, सरपंच@9630763527, सचिव@9424297487, संपर्क नंबर@6265287433.

Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CARD CG DARBHA RATION REENA

छात्रवृत्ति : कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम

छात्रवृत्ति 2:कीप इंडिया स्माइलिंग फॉउण्डेशनल स्कालरशिप प्रोग्राम
विवरण:

कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड युवा छात्रों को उनकी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करके उनके शैक्षणिक / प्रगति की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम विभिन्न पोस्ट-मैट्रिक और स्नातक स्तर पर अध्ययन करने वाले छात्रों को उनकी शिक्षा जारी रखने एवं उनकी पसंद के करियर की ओर आगे बढ़ने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

मानदंड:

ऐसे छात्र जिन्होंने 2020 की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा या कम से कम 60% अंकों के साथ कक्षा १२ वीं उत्तीर्ण कर लिया है। और उच्चतर माध्यमिक, 3-वर्षीय स्नातक, 4-वर्षीय इंजीनियरिंग, डिप्लोमा प्रोग्राम और क्रमसः एक वर्षीय व्यवसायक कोर्स की पढाई को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। सभी आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय आई एन आर (INR) 5 लाख प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।
इनाम/लाभ:
चयनित विद्वान अपनी शिक्षा के वर्तमान स्तर के आधार पर 3 साल तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष आई एन आर (INR) 30,000 तक के छात्रवृत्ति पुरस्कार का लाभ उठा सकते हैं।
अंतिम तिथि:31-08-2021
आवेदन कैसे करें:ऑनलाइन आवेदन करें।
आवेदन लिंक:
www.b4s.in/CGS/KISSP01

Posted on: Aug 15, 2021. Tags: SCHOLARSHIP SUNITA POYAM

सहकार रेडियो : विचार यात्रा : शासन करने में कठिनाई- बर्टोल्ट ब्रेख्त

श्रोताओं नमस्कार, आज 14 अगस्त को महान जर्मन कवि और नाटककार बर्टोल्ट ब्रेष्ट का स्मृति दिवस है| सहकार रेडियो के कार्यक्रम विचार यात्रा में आज सुनिए उनकी कविता “शासन करने में कठिनाई”| ये कविता शोषकों के उस षड्यंत्र का पर्दाफाश करती है, जिसके तहत पहले तो आम जनता को शिक्षा-ज्ञान-विज्ञान से दूर रखने की कोशिश की जाती है| मीडिया और समूचे प्रचार तंत्र के माध्यम से जनता को पथभ्रष्ट करने का पूरा प्रबंध किया जाता है और फिर ये कहा जाता है कि राजनीति करना, शासन करना हर किसी के वश की बात नहीं| ये तो उन थोड़े से लोगों का काम है, जिन्हें पूर्व जन्मों के अच्छे कर्मों के कारण ईश्वर ने विशेष रूप से चुना है| कविता हमने साभार ली है वेबसाइट “mazdurbigul.net” से| इसका हिन्दी अनुवाद किया है विश्वनाथ मिश्र ने| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|

कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक:
https://youtu.be/jCfmZHuL0KA वेबसाइट पर सुनें: https://www.sahkarradio.com/chart/shasan-karne-me-kathinai-bertolt-brecht/

Posted on: Aug 15, 2021. Tags: SAHKAR RADIO

« View Newer Reports

View Older Reports »