सहकार रेडियो : विचार यात्रा : शासन करने में कठिनाई- बर्टोल्ट ब्रेख्त
श्रोताओं नमस्कार, आज 14 अगस्त को महान जर्मन कवि और नाटककार बर्टोल्ट ब्रेष्ट का स्मृति दिवस है| सहकार रेडियो के कार्यक्रम विचार यात्रा में आज सुनिए उनकी कविता “शासन करने में कठिनाई”| ये कविता शोषकों के उस षड्यंत्र का पर्दाफाश करती है, जिसके तहत पहले तो आम जनता को शिक्षा-ज्ञान-विज्ञान से दूर रखने की कोशिश की जाती है| मीडिया और समूचे प्रचार तंत्र के माध्यम से जनता को पथभ्रष्ट करने का पूरा प्रबंध किया जाता है और फिर ये कहा जाता है कि राजनीति करना, शासन करना हर किसी के वश की बात नहीं| ये तो उन थोड़े से लोगों का काम है, जिन्हें पूर्व जन्मों के अच्छे कर्मों के कारण ईश्वर ने विशेष रूप से चुना है| कविता हमने साभार ली है वेबसाइट “mazdurbigul.net” से| इसका हिन्दी अनुवाद किया है विश्वनाथ मिश्र ने| आवाज़ है पवन सत्यार्थी की|
कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक:https://youtu.be/jCfmZHuL0KA वेबसाइट पर सुनें: https://www.sahkarradio.com/chart/shasan-karne-me-kathinai-bertolt-brecht/
