हमारे गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत- भंडरी महू ब्लॉक -दरभा जिला- बस्तर ( छत्तीसगढ़) से दीपक मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, आस्पताल नही होने के कारण दरभा ले जाना पड़ता है, उनके गांव से 14 किलो मीटर पड़ता हैं, और उनके गांव तक एम्बुलेंस भी नही जाता पाता हैं, कुछ दूर तक चारपाई में ले जाना पड़ता है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि आधिकारियो के ऊपर दबाव बनायें ताकि ग्रामीणों को इस समस्या का निराकरण हो सके| सम्पर्क नंबर@9399522069, सीईओ@7861686183.
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: CG DARBHA DEEPAK KENDR PROBLEM SWASTHY MUCHAKI
सहकार रेडियो: खरी-खरी (व्यंग श्रृंखला) : झूठ बोलो और वज़ीरों से भी झूठ बोलवाओ
श्रोताओं, सहकार रेडियो पर व्यंग श्रृंखला “खरी-खरी” में आज सुनिए डॉ. द्रोण कुमार शर्मा का व्यंग “झूठ बोलो और वज़ीरों से भी झूठ बोलवाओ”| डॉ. द्रोण पेशे से चिकित्सक हैं और इस श्रृंखला के व्यंग लेखों में व्यक्त किये गए विचार उनके निजी हैं| उनकी एक व्यंग श्रृंखला वेबसाइट न्यूज़ क्लिक पर लम्बे समय से “तिरछी नज़र” नाम से चल रही है| लेकिन अब सहकार रेडियो पर भी इस श्रृंखला को “खरी-खरी” नाम से ऑडियो फॉर्म में प्रसारित किया जा रहा है| आशा है समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर आधारित ये व्यंग श्रृंखला आपको पसंद आएगी|
इसे आवाज़ दी है पवन सत्यार्थी ने|
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: SAHKAR RADIO
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...हल्बी गीत-
ग्राम पंचायत बड़ेकिलेपाल (पाइपपारा) जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से श्रीमती जगनी ठाकुर हल्बी में एक गीत सुना रहीं है-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय-
ऐता चुहान आय, ऐका चोशान आय-
ऐका चुमान आय, ऐका रुझान आय-
छत्तीसगढ़ चो मान सुसायती दूकान-
ऐसन आय सत रंग-रंग किना-
अमचो बस्तर कितलों सुन्दर आय...
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR CG HALBI JAGNI THAKUR SONG
सरकार के मदद न करने के कारण स्थति न घर का ना घाट का हो गई: प्रथम सरेंडर्ड नक्सली बने सरपंच
प्रथम सरेंडर्ड नक्सली जो की सरपंच चुने गए, ग्राम पंचायत कलेपाल के बुरसुराम मंडावी अपने गाँव से 25 किमी दूर ग्राम पंचायत पखनार, तहसिल- दर्भा , जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ में रहते हैं। कारण है नक्सलियों द्वारा मारे जाने का भय। माओवादियों के जन मिलिशिया के सदस्य रहे बुरसू जी ने 2017 में आत्मसमर्पण किया था। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इन्हें घर और नौकरी मिलनी चाहिए थी जिससे ये अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। नौकरी की आशा में उन्होंने 3 साल पुलिस के साथ मुफ़्त में काम किया। वे पुलिसवालों को ग़श्त लगाने में मदद करते थे। लेकिन इतने दिनों के बाद भी कोई लाभ ना मिलने पर वे उनका काम छोड़ कर राजनीति में आ गए और चुनाव जीता। लेकिन माओवादियों के खिलाफ पुलिस की मदद करने के कारण नक्सली उन्हें अपना दुशमन समझते हैं और संभवतः उन्हें मार देंगे। अब न तो वे अपने गाँव जा कर अपने जमीन पे खेती कर सकते हैं और न ही बिना किसी सहायता के मुख्यधारा में सामान्य रूप से अपना जीविकोपार्जन कर सकते हैं। वे कहते हैं उनकी और उनके जैसे ज्यादातर सरेंडर किए लोगों की स्थिति न घर का ना घाट का हो गई है। संपर्क नंबर- 7722954921
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BASTAR BURSURAM MANDAVI CG DARBHA KALEPAL MAOIST NAXAL VICTIM REGISTER
हम लोगो को विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, बोलने पर ध्यान नहीं देते, कृपया पेंशन दिलवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत कापानार ब्लाक-बास्तानार जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेश बता रहें है कि डुलगी कवासी ,जोगी इन दोनों को विधवा पेंशन नही मिल रहा हैं | उसके लिये उन्होंने फॉर्म भी भरे थे और सरपंच सचिव को उसके लिये कई बार शिकायत भी किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नंबरों में बात करके विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच का सम्पर्क नम्बर@7647836325 , सचिव@7440645058 , कलेक्टर@ 8458956494 , गाँव के व्यक्ति सोमड़ू@7647938548 (180715) R.M
