एक निंदक धोबी के कारण काबर दिए निकाले गीता माई ला राम...भजन गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण माली भजन गीत सुना रहे है:
एक निंदक धोबी के कारण-
काबर दिए निकाले गीता माई ला राम-
काबर दिए निकाले हो रामा-
काबर दिए निकाले हो सीता माई ला राम-
राजा जनक के स्वयम सुन्दरी...

Posted on: May 16, 2022. Tags: BHAJAN SONG

हमारे गांव में शौचालय नहीं बन पाया है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत पोल्लवी से सकरुराम साहू जी अपनी समस्या बता रहे हैं, ये दोनों पति-पत्नी बुजुर्ग हैं और बढ़ती उम्र के साथ विकलांग हो गए हैं| शौच के लिए बाहर नहीं जा सकते हैं| जो शौचालय सरकार की और से बनने वाला था उसे अधूरा छोड़ दिया गया है| टंकी के लिए भी जो गड्डा बना था उसे भी पाठ दिया गया है| इनको आवास भी नहीं मिल पाई है| बुजुर्ग हैं और इस समय इन्हे इस चीजों की आवश्यकताअधिक है| कृपया इनसे संपर्क कर जल्द से जल्द लाभ दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर @9398427841.

Posted on: May 16, 2022. Tags: PROBLEM ROOM SAKRURAM CG TOLET

छोड़ दिए धंधा आऊ पानी लड़ाऊबे अब हमहूबे परधानी...भोजपुरी गीत

भजनलाल यादव भोजपुरी में गीत सुना रहे हैं:
छोड़ दिए धंधा आऊ पानी लड़ाऊबे अब हमहूबे परधानी-
कटिया अहू लियाबव मिसानी लड़ाऊबे अब हमहूबे परधानी-
गाँव-गाँव घूम-घूम माँगबु हम होत हो घरे-घरे पहुचबे दारू आऊ नोट हो-
रुपया उड़ाऊबे जैसे पानी रुपया बहाऊबे जैसे पानी लड़ाऊबे अब हमहूबे परधानी...

Posted on: May 16, 2022. Tags: BOJPURI SONG

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दयमती बघेल बता रहे हैं| इनके गाँव में पानी की समस्या है| गाँव में हैंडपंप है किन्तु उसमे से गंदा व लाल पानी निकलता है| कुछ समय के बाद पानी से बदबू आना शुरू हो जाता है| गाँव के लोग दूर कुएं का पानी पीते हैं, कुएं के पानी से भी गाँव के लोग बीमार होते हैं| कुएं का पानी खुले में है जिससे कचरे होते हैं| इसलिए उन्होंने सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि इस गाँव में पीने का पानी की सुविधा के लिए दिए संपर्क नंबर पर बात कर समस्या समाधान में मदद करें| संपर्क नंबर@9302458754, सरपंच@9301714816.

Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...

ग्राम पंचायत-तिरथुम, स्कूल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र पोयाम बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| 49 घर कि बस्ती है, इसके लियें उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है| इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7828989473, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: May 16, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »