धूम मुडिया मडिया हल्बा रंग-रंग न जाति...गोंडी गीत

ग्राम-चाचड़ से उमेश्वरी दुग्गा, मनीषा दुग्गा, कंचन वड्डे तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से एक गोंडी गीत सुना रहे है:
साय रेला रे रे रेला साय रेला रे रे रेला-
धूम मुडिया मडिया हल्बा रंग-रंग न जाति-
खूब सुन्दर रूप मस्त आदिवासी-
वरा इन्कट हुलकी इन्कट कुश खोला इनता-
तुना लेया कोना लेया मिले मासी इन्कट-
साय रेला रे रे रेला साय रेला रे रे रेला...

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: GONDI SONG KANCHAN WADDE MANISHA DUGGA UMESHWARI DUGGA

Today's news from newspapers in Gondi : 4th July 2018 -

विधानसभा में अाज हंगामे के बीच 4877 करोड़ 54 लाख 2 हजार 967 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया गया। अनुपूरक बजट के प्रस्तुत करने के बाद सदन की कार्रवार्ई अाज के लिए स्थगित कर दी गई।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोधीपारा चौक के पास ही रोक लिया।
दोरनापाल। नक्सलियों ने अगवा ठेकेदार कपूरचंद्र राजपूत की हत्या कर दी है। सोमवार शाम नक्सलियों ने ठेकेदार को अगवा किया था।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रही शासन की विकास यात्रा के भाजपाईकरण पर रोक लगाने की जनहित याचिका पर मंगलवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई|
प्रदेश सरकार की इस विकास यात्रा में बीजेपी नेताओं के पोस्टर लगे होने और सरकारी पैसों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए रायपुर निवासी डॉ. अजित आनंद देगवेकर ने बीते 21 मई को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. इसमें आज सुनवाई होनी थी|

Posted on: Jul 04, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA

डिंडा राजु राजु रोय नोना डिंडा राजु...गोंडी गोटुल गीत

रानो वड्डे और नीलावती वड्डे जो ग्राम-मरकाबेडा, तहसील-नारायणपुर, जिला -नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से है, वे लोग एक गोंडी गीत सुना रही है| इस गीत को गोटुल के झेलकारो के द्वारा हंसी मंजाक करते हुए गाया जाता है:
रे रे लोयो रे रे रेला रे रेला रेला रे रे लोयो रे रेला-
डिंडा राजु राजु रोय नोना डिंडा राजु-
राजु रोय नोना डिंडा राजु राजु रोय नोना नोना ले-
आवार ओदा चेरोटा नोना डोडा ओदा पुंगर नोना ले-
बेकेय दायना आतेक रोय नोना-
बेकेय दायना आतेक रोय नोनाले-
बोरू वायोर इन्दोम रोय नोना...

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI SONG NILAWATI WADDE RANO WADDE

गेंदा राजू रोना राजू रो दिन राजू रोय...गोंडी गोटुल गीत

रानो वड्डे और उनके साथी जो हलामी मुंजमेठा, ग्राम-मरकाबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से है, वे लोग एक गोंडी गीत सुना रहे है| इस गीत के माध्यम से बता रहे है कि घोटुल में लड़की लड़के साथ में जायेंगे और आपकी शादी हो गई उसके बाद आपको याद करेंगे:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे रेला रे रेला-
रे रेला रेला रे लोयो रेला रेला-
गेंदा राजू रोना राजू रो दिन राजू रोय-
लारू नोना कोए कोरे को रे लोयो-
इदे राजू नोना यावो रो इदे राजू नोना यावो रो-
आयर बाना नोना इनमा रो-
लारू नोना कोए कोरे को रे लोयो...

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI SONG RANO WADDE

Today's news from newspapers in Gondi : 2nd July 2018 -

रिश्वत लेने के आरोपी तत्कालीन नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक शिवशंकर भट्ट को अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों का संविलियन आदेश जारी हो गया है। अब सोमवार 1 जुलाई से संविलियन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। आपको बता दें कि शिक्षाकर्मियों के 23 साल से चल रहे संघर्ष को उस दिन मंजिल हासिल हुई थी जब 10 जून को अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन किए जाने की घोषणा की थी।
राज्य में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हरियर छत्तीसगढ़ पुरस्कार योजना शुरू की है। वृक्षारोपण के लिए स्वर्गीय मानिकराम गोंड के नाम पर पुरस्कार दिया जाएगा।
गरियाबंद जिले के किडनी प्रभावित गांव सुपेबेड़ा में एक और पीड़ित की मौत हो गई है। मृतक तपेश्वर माली बीते 4 साल से किडनी बीमारी से जूझ रहा था। किडनी की बीमारी से मरने वालों की संख्या 65 पहुंच गई है।
बलरामपुर जिले की किशोरी से गैंगरेप करने वाले चारों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि जिले के चांदो से बीते 25 जून को किशोरी अंबिकापुर आई थी. बस स्टैंड में उतरने के बाद बाइक सवार 4 युवकों ने उसे अगवा कर लिया था|

Posted on: Jul 02, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA

« View Newer Reports

View Older Reports »