Today's news from newspapers in Gondi : 7th July 2018 -
1.छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथ दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ. सदन में कार्यवाही के दौरान गरियाबंद के सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से हो रही मौतों का मामला गरमा गया. सुपेबेड़ा में मौतों को लेकर विपक्ष ने सरकार को तेवर दिखाए|
2.छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चाल चलनी शुरू कर दी है. इसी बीच बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की है|
3.छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 14 मई से 14 जून तक निकाली गई विकास यात्रा का भाजपाईकरण करने का आरोप लगा है. इसको लेकर हाई कोर्ट बिलासपुर में याचिका दायर की गई है. दायर याचिका पर गुरुवार को सनुवाई हुई.
4.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट से चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन की विदाई गुरुवार को हो गई. हाई कोर्ट के जजों ने चीफ जस्टिस राधाकृष्णन को विदाई दी. विदाई कार्यक्रम के बाद बकायदा फोटो सेशन भी किया गया
5.छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले से सिहावा जाने वाली रोड पर एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई. जवान का नाम वेद प्रकाश निषाद है, जो सीआरपीएफ के 187 बटालियन का जवान है.
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE
गोटुल में सुनाये जाने वाला गोंडी हट्टोन्ग
ग्राम-गुन्दुल, पोस्ट-पानीडोबीर, विकासखंड-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमा कडियम एक हट्टोन्ग सुना रही है. गोंडी संस्कृति में हट्टोन्ग सुनाने का रिवाज है, बहोत पहले ज़माने में गोटुल में हट्टोन्ग सुनाया करते थे! कई इलाको में आज भी जीवित है, यह वही हट्टोन्ग है:
लोपा लोपा तिनमा दादन वह्चीकन,(अन्दर अन्दर मत खाओ भैया को बताउंगी)
उचुह्नोर पेकाल राजान संग उधिस तिन्तोर-
(छोटासा लड़का राजा के साथ बैठकर खा रहा है)
हुडिलोर पेकाल कड्स कड्स दायतोर-
(एक छोटा सा लड़का है वो जोर जोर से चल रहा है )
नडुम नडुम मंडा..रंड वडकेंग टोंडा-
(बीच बीच में मडवा है दोनों किनारे में नार)
दडीया मेंड रुपियानुंग लकला परनाह आयो-
(थाली भर के रूपये को गिन नहीं सकते है)
दोड भूम ता लया वाता..कोकोहने पिला एतीता-
(एक निचे गाँव से लड़की आई है एक नन्ही सी बच्ची पाई है )
वर्रोर पेकाल कड़ीहच कड़ीहच गत्ते उह्यान्तोर-
(एक लड़का जुक जुक के कपड़ा पहन रहा है )
उह्ताय्तोर, पुयले पुन्गार तुन..कोय परनाह आयो-
(खिला हुआ फूल को हम तोड़ नही सकते है)
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: GONDI RMA KADIYAM
तिना ना मुर ना ना रे तिना ना मुर ना...आदिवासी गोंडी गीत
ग्राम-ब्रह्मकुमरा बेड़ा, जिला-नारायणपुर, छत्तीसगढ़ से रानो वड्डे एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रही हैं. आदिवासी समाज में परम्परागत नृत्य या उत्सव के समय यह गीत गाया जाता है:
तिना ना मुर ना ना रे तिना ना मुर ना-
के नंचाकी लोयम हो लोयन मा मा रे-
इ ले आयो मन्ता रे मानता मामा ले-
तिना ना मुर ना ना रे तिना ना मुर ना...
Posted on: Jul 07, 2018. Tags: RANO WADDEY
तिमा नमेड़ नानोडे नानो रे...गोंडी दीपावली गीत
ग्राम-चहचड़, पंचायत-मेड़ो, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (उत्तर बस्तर ), छत्तीसगढ़ से विरेन दुग्गा गाँव की एक बहन से गोंडी गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं. यह गीत आदिवासी समाज में दीपावली के अवसर पर गाया जाता है :
तिमा नमेड़ नानोडे नानो रे-
तिना ना नुर ना नो ना ने रे-
गड़ बिन्दो ना ते वो बा...
Posted on: Jul 06, 2018. Tags: VIREN DUGGA
Today's news from newspapers in Gondi : 5th July 2018 -
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष की नारेबाजी के बीच सदन पहले 5 मिनट के लिए स्थगित हुआ उसक बाद फिर हंगामे की स्थिति निर्मित होने पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरु हुआ है। इस सत्र में अन्य कार्यवाहियों के अलावा दो संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे।
बहुचर्चित पत्थलगड़ी मामले के गिरफ्तार मुख्य आरोपी रिटायर्ड आईएएस हरमन किंडो और ओएनजीसी के रिटायर्ड अधिकारी जोसेफ तिग्गा सहित तीन की सशर्त जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाइकोर्ट ने यह जमानत स्वास्थ्यगत कारणों को दृष्टिगत रखते हुए दी है।
बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बस्तर में पुलिस को लगातार मिल रही सफलता के बीच आज मुठभेड़ में जवानों ने एक और नक्सली मार गिराया। घटनास्थल से एक इंसास रायफल और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सात हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया. अंबिकापुर के वन परिक्षेत्र उदयपुर अंतर्गत ग्राम सानीबर्रा में बीते रविवार की रात हाथियों ने ग्राम सानिबर्रा में विद्यावती, फुल बसिया, नंदू राम, नारायण, बाबूलाल, रामेश्वर, पंडित राम के घरों में जमकर तोड़फोड़ की|
