योरा बोडा मडमा, योरा बोडा मडमा...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा और कंचन वड्डे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे हैं:
रे रे लयो रेला रे रे लोयो रेला रेला रे लोयो रेला-
योरा बोडा मडमा, योरा बोडा मडमा-
झिमिर-झिमिर टंडा मोदुन लेवा टंडा रो-
तोया काय किरा सुंदर लेवा साय-
जाति बाति लयोर जाति बाति व्यवोर-
झिमिर-झिमिर टंडा मोदुन लेवा टंडा रो...
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: GONDI SONG KANCHAN WADDE UMESHWARI DUGGA
रेला रेला रे रेला डिंडा ये राजु राजू रोय...गोंडी गीत
ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा और कंचन वड्डे एक गीत सुना रहे है:
रेला रेला रे रेला डिंडा ये राजु राजू रोय-
हेय देवा तमो डिंडा राज ने मंदी रोय-
जोड़ी रे जोड़ी मंदीट तमो रोय-
गोटू दे दायना इतेक रोय लयोर लकदीन रोय-
रेला रेला रे रेला डिंडा ये राजु राजू रोय...
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: KANCHAN WADDE UMESHWARI DUGGA
Today's news from newspapers in Gondi : 13th July 2018...
1.छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) में बन रहे 621 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के निर्माण पर हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के डिवीजन बैंच ने रोक लगा दी है|
2.छत्तीसगढ़ के 168 नगरीय निकाय क्षेत्रों में से 17 शहरों का पानी दूषित पाया गया है. सबसे अधिक राजधानी रायपुर के 402 स्थानों का पानी दूषित पाया गया है. महासमुंद जिले के 15 वार्डों का पानी दूषित है |
3.छत्तीसगढ़ के जशपुर में हुए पत्थलगड़ी मामले में बिलासपुर हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. मामले में हाई कोर्ट ने शासन को अपना पक्ष रखने को कहा है|
4.जगदलपुर। प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें टिप्स दिए।
5.नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने बालेबेड़ा के जंगल में पांच लाख रूपए के इनामी महिला नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरप्तार किया है।
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS SANOTI KAWDE
जिस समाज की भाषा ख़त्म हो गई हो वो समाज धीरे धीरे ख़त्म हो जाता है... (गोंडी भाषा में)
उत्तम आतला के साथ आज जुड़े है रानेश कोरचा जो कि तहसील-कुरखेड़ा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से है वे गोंडी भाषा के सबंध में बात कर रहे है गोंडी भाषा जीवित रहना जरुरी है क्योंकि जिस समाज की भाषा जिन्दा रहता है वो समाज जिंदा रहता है जिस समाज का भाषा ख़त्म हो गया हो वो समाज ख़त्म! शासन प्रशासन ने गोंडी भाषा को खत्म करने का षड्यंत्र बना रही है! जीवित रखने के लिए जैसे स्कूलो में मराठी, हिंदी के साथ साथ एक विषय होना चाहिए आदिवासी विभाग द्वारा चलाये जा रहे आश्रम स्चूलो में गोंडी भाषा में पढाई होनी चाहिए| भर्ती प्रक्रिया में गोंडी भाषिक लोगो को प्रथम स्थान होनी चाहिए |
Posted on: Jul 13, 2018. Tags: GONDI RANESH KORCHA
आदिवासी समाज में पूर्वज जो गुजर गए है उन्ही को देव के रूप में मानते है (गोंडी भाषा में)...
विकासखंड-भानुप्रतापुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला के साथ विष्णु पद्दा जी जुड़े है जो आदिवासियों के देवी देवता के बारे में जानकारी गोंडी भाषा में बता रहे है और कह रहे है कि आदिवासियों के देवी देवताओ को किसी ने बनाया नहीं है हमारे पूर्वज लोग जो गुजर गए है उन्ही को हम देव के रूप में मानते है! मरने के बाद उनके जीव को घर में लाते है और देव मानते है! घर के कोने में एक नया मटका में रखते है! यही सबसे बड़ा देव मानते है पर नई पीढी भूल रही है. प्रयास करना चाहिए कि आने वाली पीढी भूल ना जाये! कहाँ पे क्या करते थे हमारे पूर्वज लोगो का वह ध्यान रखना है|
