जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है... (गोंडी भाषा में)
उत्तम आतला के साथ में जुड़े है, रमेश कोरचा जो तहसील-कुर्खेडा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से है वे गोंडी भाषा के गीत संगीत और रीति रिवाज के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे है कि हमारे गोंडी गीतों का बहुत पुराना इतिहास है | लेकिन आज की युवा पीडी फ़िल्मी गीतों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे है| उससे लोग गलत रास्ते की तरफ बढ़ रहे है | पहले गोटुल हमारी शिक्षा का बहुत अच्छा माध्यम था उसमे लोग अपने विचारो का अदान प्रदान करते थे | एक सम्पूर्ण न्याय पद्धति थी उससे हमारी गाँव की रक्षा भी होती थी | लोग रात के 12-1 बजे तक गोटुल में खेलते रहते थे उससे गाँव की देखभाल होती थी | जब से गोटुल बंद हुआ है तब से हमारा समाज पिछड़ गया है | आज की नई पीडी में माँ बाप भाई बहन कोई रिश्ते को नहीं मानते है|
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: GONDI RAMESH KORCHA
इंडोरा झुला झूले यो इंडोरा झुला झूले...गोंडी गीत
ग्राम-चाहचड, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उमेश्वरी दुग्गा और कंचन वड्डे एक कर्रे (पहनावा) गोंडी गीत सुना रहे हैं:
रे रे लोयो यो रे रेला रेला रे रेला-
इंडोरा झुला झूले यो इंडोरा झुला झूले-
इर्सी पीड़ा ते पके जोड़ी जननि-
जोड़ी-जोड़ी इमा नाटेनोर जोड़ी-जोड़ी-
गोटुल दाई न इतक रोल रो...
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: KANCHAN WADDE UMESHWARI DUGGA
Today's news from newspapers in Gondi : 14th July 2018...
1.भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने युवाओं से चुनावी तैयारी के लिए जुट जाने के लिए कहा।
2.छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मियों के संविलियन के बाद विद्या मितानों ने भी अब संविलियन के लिए आंदोलन तेज कर दिया है |
3.छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर दो दिनों तक काली पट्टी लगाकर विरोध जताने के बाद 108 संजीवनी और 102 महतारी एक्सप्रेस कर्मचारी फिर से हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं. इसके तहत शुक्रवार को 108 और 102 के कर्मचारियों ने धरना दिया|
4.छत्तीसगढ़ में 6 स्थानों पर पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल से सौ-सौ बिस्तरों के नए अस्पताल बनाए जाएंगे। राज्य के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं आसानी से मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य शासन ने चरणबद्ध ढंग से नए अस्पतालों के निर्माण की योजना बनाई गई है।
5.छत्तीसगढ़ के कोंडागांव के विकासखण्ड केशकाल के अन्तर्गत ग्राम कोरकोटी में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. बीते 10 जुलाई को सड़क निर्माण के दौरान मजदूरों को सोने के सिक्के मिले |
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA
रे रे ला रे ला रे रे ला रे ला रे रे रे ला रे रे रे ला...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-तारगुड़ा, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरोली, महाराष्ट्र से लक्ष्मी देवी और दत्ता नरोटे एक गोंडी गीत गा रही हैं. यह गीत आदिवासी समाज में शादी के समय गाया जाता है :
रे रे ला रे ला रे रे ला रे ला रे रे रे ला रे रे रे ला-
जाती रे बाती पे पोरों ये लो – मेटा ता पावुड़ पीड़सोरे मन्ता-
नाटे ना ले या वाय सो रे मन्ता-
जाते रे बाते पे पोरों ये लो...
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: Laxmi Devi
पो या नो नो नाले रानडे पो यो पोया...गोंडी हुलकी गीत
ग्राम-मासनंदी, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से सुनील सलाम गाँव की महिलाओं द्वारा गाए जा रहे गोंडी गीत की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. आदिवासी समाज में यह गीत हुलकी नृत्य करते हुए दीपावली के अवसर पर गाया जाता है:
बचम पड़े पायो नारम गेले-
पो या नो नो नाले रानडे पो यो पोया-
बारिम-बारिम बुडिया नो नोम ना ले...
