किताबो की दुनिया सुहान लागे रे...
सुहान लागे रे सुहान लागे रे सुहान लागे रे
किताबो की दुनिया सुहान लागे रे
किताबो में होती परियो की रानी
युग युग की हर अमर कहानी
राजा रानी मीठा पानी
दरिया सुहानी ऋतु मस्तानी
किताबो से गीता और कुरान लागे रे
गहरी नदियां पर्वत ऊँचे झर झर झरने
बाग़ बगीचे कोयल काली ऋतु मतवाली
अक्षर अक्षर बात निराली
ओ हो ओ हो आ हा आ हा
किताबो की होती दुनिया निराली
रंग बिरंगे फूलों की डाली
आँखों में इसको जिसने बसा ली
उसने सारे जहाँ की खुशिया पा ली
Posted on: May 06, 2014. Tags: DMD Algundia
मतदाता जागरूकता का है चल पड़ा अभियान...
मतदाता जागरूकता का है चल पड़ा अभियान
सभी जन जरूर करें मतदान।
हो गया अठरह साल जभी तेरा निबंधन करा ले
पहचान पत्र बनाके अबकि ज़रुर वोंट ड़ाले
एक-एक मत से ही होता है सरकार का निर्माण।
सभी जन जरूर करें मतदान...
लोकतंत्र में अपनी भागीदारी करे सुनिश्चित
होगी भागीदारी तो है देश तरक्की निश्चित
जनमत से ही होता है, देश का उत्थान
सभी जन जरूर करें मतदान
जो भी सच्चे-अच्छे लगते हैं वोंट उसी को डालें,
खुद समझे और औरो को भी बात यही समझावे
एक-एक मत से ही होता है सरकार का निर्माण।
सभी जन जरूर करें मतदान
मतदाता जागरूकता का है चल पडा अभियान
सभी जन जरूर करें मतदान