मन फूला-फूला फिरे जगत मा कैसा नाता रे....भजन गीत
ग्राम-झुलगी, पंचायत-लाखनटोला, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया, छत्तीसगढ़ से अमृतलाल यादव एक भजन सुना रहे हैं :
मन फूला-फूला फिरे जगत मा कैसा नाता रे-
माता कहे यह पूत हमारा, बहन कहे यह भइया मेरा-
नारी कहे यह भुजा हमारी, मन फूला-फूला जगत मा कैसा नाता रे-
पेट पकड़के माता रोवें, बांह पकड़के भाई-
लपट-झपट के तिरिया रोवे, हंस अकेला जाई-
मन फूला-फूला फिरे जगत मा कैसा नाता रे....