कन्हैया घर चलो गुईया आज खेल होरी...होली गीत
मुजफ्फरपुर, बिहार से अनीता कुमारी होली पर्व पर एक गीत प्रस्तुत कर रही है:
कन्हैया घर चलो गुईया आज खेल होरी-
आज खेर होरी गुईया, आज खेल होरी-
कन्हैया घर चलो गुईया आज खेल होरी-
अपने-अपने महल से निकसे कोई संवर कोई होरी-
एक-से-एक यौवन मदमाते सभी उमर के छोरी-
कन्हैया घर चलो गुईया आज खेल होरी-
कोई चटकत कोई मटकत आवत-
कोई नाचत गत मोरी-
चमक-चमक चपलासी चमकत-
गिरक बदन मरोड़ी-
कोरे-कोरे कलश मँगाओ, उसमे भरो रंग जी-
शाम के रंग में श्याम के संग में-
खेलूंगी मै होली कन्हैया घर चलो गुईया आज खेल होरी...