छोटी -मोटी कारी बदरिया, बरसइ बड़ी बूंदन हो...बघेलखंडी सोहर गीत
उषा, बहिनी दरबार, डभौरा, जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रही हैं कि उनकी बहन मंजू को लड़का पैदा हुआ है . उसी ख़ुशी में सोहर गा रही हैं . सोहर उत्तर भारत में बच्चा पैदा होने पर ही गाया जाता है:
छोटी -मोटी कारी बदरिया
बरसइ बड़ी बूंदन, बरसइ बड़ी बूंदन हो
हो रामा सइयां पड़े हैं महलिया
भीतर चले आवईं, भीतर चले आवईं हो
छोटी -मोटी कारी बदरिया...
मां एक पाँव धरिहीं अंगनवां
दूसर पाँव डहरिया, दूसर पाँव डहरिया हो
तीसरे में जुड़ा है, अपने पलंगिया
पलंगिया मोरे डोलईं हो
छोटी -मोटी कारी बदरिया...